ICC World Cup 2023

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान मैच में किसी की भी जीत हो, वानखेड़े में लिखा जाएगा इतिहास

AUS vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 292 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने चेज के लिए चुनौतीपूर्ण टारगेट दिया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने नाबाद शतकीय पारी खेली. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में कभी भी इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं किया है. वहीं अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हरा पाया है. ऐसे में कोई भी टीम जीत दर्ज करता है तो इतिहास रचाना तय है.

वानखेड़े में रन चेज करना आसान नहीं

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रन हमेशा बनता है. लेकिन जब चेज करने की बात आती है तो यहां सबसे बड़ा स्कोर 281 रन का रहा है. ये कारनामा साल 2017 में न्यूजीलैंड ने किया था, उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विके से हराया था. वहीं वर्ल्ड कप 2023 की बात करें तो इस टूर्नामेंट में वानखेड़े में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम अभी मैच नहीं जीती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है.

वर्ल्ड कप में है अलग आंकड़े

वानखेड़े में इस टूर्नामेंट में पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों के बड़े अंतर से हराया था. वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से हराया था. ऐसे में आज अगर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज करती है तो भी एक रिकॉर्ड बनेगा.

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया कितना बड़ा टारगेट चेज किया है

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक सर्वाधिक 287 रन का टारगेट चेज किया है. साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में न्यूजीलैंड टीम को हराया था. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम आज अपना आठवां मैच खेल रही है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक खेले गए सात मैच में से पांच में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. वहीं अफगानिस्तान की टीम सात मैचों में चार जीत दर्ज कर छठे स्थान पर है. आज के मुकाबले में अफगानिस्तान अगर जीत दर्ज करती है तो वो पॉइंट्स टेबल में छलांग लगा लेगी.

ये भी पढ़ें- BAN vs SL: मैथ्यूज को टाइम आउट देने पर ICC करेगी अंपायर पर कार्रवाई? श्रीलंकाई क्रिकेटर ने पेश किए सबूत

-भारत एक्सप्रेस

 

Vikash Jha

Recent Posts

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

6 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

8 minutes ago

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

57 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

58 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

1 hour ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

1 hour ago