देश

दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद को कड़कड़डूमा कोर्ट ने बहन की शादी में शामिल होने के लिए दी अंतरिम जमानत

दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद को कड़कड़डूमा कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने शादाब अहमद को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है.

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) से जुड़े एक मामले के आरोपी शादाब अहमद की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह राहत दी है. अदालत ने कहा कि आरोपी को 20 मई, 2020 को इस मामले में गिरफ्तार किया था. तभी से वह न्यायिक हिरासत में है. अदालत ने यह कहते हुए उसे 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक के लिए 20 हजार रुपए के निजी मुचलके एवं उतनी ही राशि के एक जमानतदार पेश करने पर जमानत दे दी.

अदालत ने पहले जमानत देने से मना किया था

इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की Special Cell कर रही है. आरोपी अहमद ने उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक गांव में बहन की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी. उसने पहले नियमित व अंतरिम जमानत मांगी थी, लेकिन अदालत ने देने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के Air India को धमकी देने को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्या कहा

बहन की शादी का जिम्मा संभालना है

अहमद ने आदलत से कहा था कि वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा है. शादी में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. उसके पिता परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य के साथ वरिष्ठ नागरिक भी हैं. उसे ही शादी का जिम्मा संभालना है. उसे अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाए. इस मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम, खालिद सैफी और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पाषर्द ताहिर हुसैन सहित 20 लोगों पर UAPA और आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. दंगें में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

34 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

39 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

55 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago