देश

Delhi News: रोहिणी में जर्जर इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका


रिपोर्ट: मुकेश राणा


 Delhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सेक्टर-7 में स्थित एक पुरानी और कमजोर इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुछ लोग इमारत के आसपास मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है.

दमकल विभाग को यह सूचना बुधवार दोपहर करीब 4 बजकर 4 मिनट पर मिली. सूचना मिलते ही विभाग की चार गाड़ियां, डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम, कैट्स एंबुलेंस और मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें तुरंत मौके पर रवाना कर दी गईं. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इमारत काफी समय से जर्जर स्थिति में थी, लेकिन किसी भी संबंधित एजेंसी ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की. हर बार ऐसे हादसों के बाद कुछ समय के लिए हलचल जरूर मचती है, लेकिन जैसे ही मामला ठंडा पड़ता है, जिम्मेदार एजेंसियां फिर आंख मूंद लेती हैं.

फिलहाल राहत टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है और दबे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है. प्रशासन की ओर से इस घटना की जांच के आदेश दिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भूस्खलन से तबाह सिक्किम में भारतीय वायुसेना का बड़ा राहत अभियान, 33 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

13 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

38 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

1 hour ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

2 hours ago