मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम पुरानी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कानपुर की राम मनोहर लोहिया वर्कशाप में दो डीजल बसों को इलेक्ट्रिक में बदला जा चुका है. इन बसों को झांसी-ललितपुर रूट पर ट्रायल के लिए चलाया जाएगा.
बता दें कि पुरानी डीजल बसों को परिवहन निगम की गाइडलाइन के अनुसार 10 वर्ष या 11 लाख किमी की दूरी तय करने पर बस बेडे़ से हटाया जाना अनिवार्य है. बड़ी संख्या में परिवहन निगम की बसों का प्रतिवर्ष नीलामी होती है. उन्होंने बताया कि डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने से विभाग को बसों की खरीदारी पर अतिरिक्त व्यय नहीं करना होगा. इस रिट्रोफिटमेंट तकनीक से बसों को बदलने का खर्च कल्याणी पावर ट्रेन और जीरो 21 जैसी कंपनियां उठा रही हैं, जबकि बस की बॉडी का निर्माण परिवहन निगम करेगा. इससे नई बसें खरीदने का अतिरिक्त खर्च बचेगा.
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिल रहा है. यह तकनीक प्रदूषण कम करेगी और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएगी. परिवहन निगम 5000 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की योजना पर भी काम कर रहा है. हाल ही में महाकुंभ के लिए 220 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं, जिनमें 20 एसी डबल-डेकर बसें शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: भूस्खलन से तबाह सिक्किम में भारतीय वायुसेना का बड़ा राहत अभियान, 33 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…
Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…