Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi News: रोहिणी में जर्जर इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका

 Delhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 में एक जर्जर इमारत ढहने से हड़कंप मच गया. राहत और बचाव कार्य जारी है, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका.

 Delhi Building Collapse

रिपोर्ट: मुकेश राणा


 Delhi Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सेक्टर-7 में स्थित एक पुरानी और कमजोर इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुछ लोग इमारत के आसपास मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है.

दमकल विभाग को यह सूचना बुधवार दोपहर करीब 4 बजकर 4 मिनट पर मिली. सूचना मिलते ही विभाग की चार गाड़ियां, डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम, कैट्स एंबुलेंस और मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें तुरंत मौके पर रवाना कर दी गईं. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इमारत काफी समय से जर्जर स्थिति में थी, लेकिन किसी भी संबंधित एजेंसी ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की. हर बार ऐसे हादसों के बाद कुछ समय के लिए हलचल जरूर मचती है, लेकिन जैसे ही मामला ठंडा पड़ता है, जिम्मेदार एजेंसियां फिर आंख मूंद लेती हैं.

फिलहाल राहत टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है और दबे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है. प्रशासन की ओर से इस घटना की जांच के आदेश दिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: भूस्खलन से तबाह सिक्किम में भारतीय वायुसेना का बड़ा राहत अभियान, 33 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital