देश

परिसीमन बिल पर संसद में घमासान, राहुल गांधी ने बिल को बताया राष्ट्रविरोधी, बोले- यह चुनावी नक्शा बदलने की साजिश

Rahul Gandhi On Delimitation Bill: शुक्रवार को संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन महिला आरक्षण के लिए लोकसभा में लाये गए विधेयकों पर चर्चा हुई. विपक्ष ने इस परिसीमन बिल को राष्ट्रविरोधी बताते हुए जबरदस्त हंगामा किया. लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए इसे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश तक करार दिया.

लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे एससी-एसटी और ओबीसी का अधिकार छीनने का एजेंडा बता दिया. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने सदन में बोलते हुए कहा कि, यह महिला आरक्षण बिल नहीं है, वो तो 2023 में ही पारित हो चुका है. यह बिल देश की चुनावी नक्शा बदले के लिए लाया गया है.

नेता प्रतिपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए महिला आरक्षण बिल के आधार पर सत्ता हथियाने की कोशिश करार दिया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने यह बिल एससी-एसटी और ओबीसी के अधिकारों को छीनने के लिए लाया है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार यह काम असम और जम्मू-कश्मीर में कर चुकी है और अब यह पूरे देश में करना चाहती है.

मोदी सरकार को महिलाओं से कोई मतलब नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार को महिला आरक्षण या महिला सशक्तिकरण से कोई मतलब नहीं है. यह बस सत्ता हथियाने की कोशिश है. उन्होंने केंद्र सरकार पर उत्तर और दक्षिण भारत में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए इस बिल को राष्ट्रविरोधी करार दिया. उन्होंने कहा कि हम ये कभी नहीं होने देंगे.

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार की ताकत लगातार घट रही है, ये बिल उसी डर से लाया गया है. केंद्र सरकार के लिए संविधान से ऊपर मनुवाद है. इन्हें सच्चाई अच्छी नहीं लगती.

मोदी मैजिशियन ऑफ बालाकोट, मैजिशियन ऑफ ऑपरेशन…

उन्होंने पीएम मोदी की महिलाओं को भागीदारी दिलाने की मंशा पर भी आशंका जताई. राहुल ने कहा कि केंद्र ने यह बिल घबराहट में लेकर आई है. पीएम मोदी इस बिल के जरिये संदेश देना चाहते हैं कि वो प्रो-विमेन हैं, मैजिशियन ऑफ बालाकोट, मैजिशियन ऑफ बालासोर, मैजिशियन ऑफ ऑपरेशन सिंदूर…

ये भी पढ़ें- राज्यसभा में रचा इतिहास: हरिवंश तीसरी बार उपसभापति, पीएम मोदी ने सुनाई उनके अमेरिका दौरे की अनसुनी कहानी; खड़गे को क्यों लगी मिर्ची?

हालांकि राहुल गांधी के इस बयान पर सदन में जमकर हंगामा होने लगा. राहुल गांधी के इस बयान का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निंदा की. उन्होंने कहा कि ये किसी व्यक्ति की नहीं बल्कि देश की जनता का अपमान है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

5 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

18 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

20 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

22 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

24 minutes ago