संसद के विशेष सत्र की तैयारी? परिसीमन और महिला आरक्षण पर हो सकता है बड़ा फैसला
Special Parliament Sessio: सितंबर के आखिर में संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की अटकलें तेज हैं. सूत्रों के मुताबिक परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव एजेंडे में हो सकते हैं.
पीएम मोदी से एनसीपी (एसपी) सांसदों की मुलाकात, परिसीमन बिल को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को एनसीपी (एसपी) सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि क्या एनसीपी (एसपी) परिसीमन बिल पर एनडीए सरकार का समर्थन करेगी.
तमिलनाडु में परिसीमन पर संग्राम: CM विजय की बुलाई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष रहा गायब
तमिलनाडु के सीएम विजय द्वारा परिसीमन विधेयक पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का DMK और AIADMK ने बहिष्कार कर दिया. 57 में से केवल 25 सांसद ही पहुंचे. जानिए विपक्ष ने इस बैठक से दूरी क्यों बनाई.
कांग्रेस ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, ‘परिसीमन बिल’ के लिए बुलाया जाएगा विशेष सत्र?
मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में सरकार FCRA संशोधन बिल पास कराने की तैयारी में है, जिसकी कमान गृह मंत्री अमित शाह संभालेंगे. कांग्रेस और एनडीए दोनों ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है.
Women’s Reservation Bill: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की राहुल गांधी से बात, कांग्रेस बोली- इंडिया ब्लॉक से चर्चा के बाद तय होगा रुख
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से फोन पर बात की और परिसीमन बिल को दोबारा पेश करने के लिए उनका समर्थन मांगा है.
संसद मानसून सत्र: बागी सांसदों के सहारे! परिसीमन सहित 7 बिलों के चक्रव्यूह को भेद पाएगी सरकार?
संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जहां सरकार परिसीमन समेत सात अहम विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है. बागी सांसदों, दो-तिहाई बहुमत के गणित और विपक्ष के तीखे विरोध के बीच सत्र बेहद अहम रहने वाला है.
शरद पवार ने दिए अपने 8 सांसद, बीजेपी को चाहिए 7… अब परिसीमन बिल के लिए कौन टूटेगा?
Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर संसद का सियासी गणित फिर चर्चा में है. NCP (SP) का रुख बिल को लेकर लगभद तय माना जा रहा है. इस बीच NDA के लिए आवश्यक बहुमत और संभावित समर्थन को लेकर राजनीतिक समीकरणों बदलता दिख रहा है.
‘NCP-SP और DMK पर बीजेपी की नजर’: परिसीमन बिल को लेकर चिदंबरम का दावा, क्या है दो-तिहाई का आंकड़ा?
P Chidambaram on Delimitation Bill: पी. चिदंबरम ने दावा किया कि बीजेपी परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के लिए NCP-SP और DMK का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है.
महिला आरक्षण बिल संसद नहीं हुआ पास, विपक्ष ने मोदी-शाह की अपील ठुकराई
संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जोरदार सियासत देखने को मिली, जहां वोटिंग के बावजूद यह बिल पास नहीं हो सका. Narendra Modi और Amit Shah की अपील के बावजूद विपक्ष एकजुट रहा और बिल का विरोध किया. इस विधेयक में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन से जुड़े प्रावधानों को लेकर विवाद गहराया. Jairam Ramesh और Mamata Banerjee समेत विपक्षी नेताओं ने इसे राजनीतिक चाल बताया. वहीं सरकार का कहना है कि विपक्ष ने महिलाओं को आरक्षण देने का ऐतिहासिक मौका गंवा दिया.
परिसीमन बिल पर संसद में घमासान, राहुल गांधी ने बिल को बताया राष्ट्रविरोधी, बोले- यह चुनावी नक्शा बदलने की साजिश
Rahul Gandhi On Delimitation Bill: लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए परिसीमन बिल को भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश तक करार दिया. उन्होंने इसे राष्ट्रविरोधी बता दिया.





