लीगल

देश में मतदान को अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

देश में मतदान को अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि यह मामला नीतिगत मामला है और न्यायपालिका इस मामले में आदेश जारी नही कर सकती. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने यह आदेश दिया है. यह याचिका अजय गोयल नामक व्यक्ति की ओर से दायर किया था.

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित पक्ष से संपर्क करने को कहा है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकतंत्र कानूनी दबाव के बजाए जन जागरूकता से फलता फूलता है. हम लोकतंत्र में विश्वास रखते है. हम लोकतंत्र को दिखाया है कि हमने 75 सालों में दिखाया है कि हम इस पर कितना भरोसा करते है, लेकिन हम किसी को वोट डालने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. दायर याचिका में मांग की थी कि जो लोग जान-बूझकर वोट डालने से दूर रहते हैं, उनके लिए सरकारी सुविधाओं पर रोक लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी किया जाए.

मतदान अनिवार्य करने का मामला नीतिगत बताया गया

सीजेआई ने कहा कि चुनाव के दिन कई लोग, जैसे जज और अन्य कर्मचारी, अपने काम में व्यस्त रहते हैं. अगर उन्हें मजबूर किया जाए, तो काम प्रभावित होगा. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा यदि हम इस मांग को स्वीकार करते हैं, तो मेरे भाई जस्टिस बागची की मतदान करने के लिए बंगाल जाना पड़ेगा, भले ही वह कार्य दिवस हो. इसपर जस्टिस बागची ने कहा न्यायिक कार्य भी महत्वपूर्ण है. कोर्ट ने कहा कि ऐसा आदेश नीतिगत मामले में आता है और इसे न्यायपालिका द्वारा जारी नहीं किया जा सकता.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से कहा कि अदालत भारत के निर्वाचन आयोग को एक समिति गठित करने का निर्देश दे सकता है. यह समिति मतदान को अनिवार्य बनाने के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी और उन लोगों के लिए कुछ सरकारी सुविधाओं तक पहुच पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेगी, जो बिना किसी वैध कारण के मतदान करने में विफल रहते हैं.

यह भी पढ़े: UT कानून संशोधन विधेयक 2026: दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी के लिए क्या है सरकार का ‘मास्टरप्लान’? जानें हर बड़े बदलाव की बारीकियां

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

12 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

15 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

29 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

38 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

51 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

53 minutes ago