देश

CLAT के नतीजों को चुनौती वाली याचिका का दिल्ली हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर की मांग, 30 जनवरी को सुनवाई

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2025 (CLAT-UG) के नतीजों को चुनौती देने वाले अभ्यर्थियों ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा कि वे लोग इस मामले को हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. क्योंकि इसी मुद्दे से संबंधित कई होईकोर्ट में मामला लंबित है. वे सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरण को लेकर उससे आग्रह करेंगे. इसलिए मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया जाए.

कार्यवाहक चीफ जस्टिस विभु बाखरू और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने इसकी अनुमति दे दी और सुनवाई 30 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया.

पहले आदेश पर रोक लगाने से इनकार

इससे पहले इस दो सदस्यीय पीठ ने एकल पीठ के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उसे एकल पीठ के आदेश में कोई त्रुटि नजर नहीं आता है. उसने रिजल्ट जारी करने की भी अनुमति दे दी थी. यह आदेश एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दाखिल अपील पर आया था. एकल पीठ के जस्टिस ज्योति सिंह ने 20 दिसंबर को संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (CLAT) के एक अभ्यर्थी की याचिका पर अपना फैसला सुनाया था और प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्नों के उत्तर गलत बताए थे.

याचिका में संघ के उत्तर कुंजी को चुनौती दी गई थी और पांच प्रश्नों के सही उत्तरों की घोषणा के लिए निर्देश देने की मांग की थी. एकल पीठ ने कहा था कि त्रुटियां ‘स्पष्ट तौर पर दिख रही’ है. उन पर आंखें मूंद लेना अन्याय करने के समान होगा. याचिकाकर्ता ने एकल पीठ के दो प्रश्नों को लेकर ही फैसला देने के खिलाफ भी अपील की है. उसने कहा है कि पांच प्रश्नों के उत्तर कुंजी गलत थे. उसपर भी सुनवाई की जाए.


ये भी पढ़ें: BPSC PT परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, पटना हाईकोर्ट जाने कहा


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

6 minutes ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

1 hour ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

2 hours ago

रात के अंधेरे में मंत्री के दरवाजे तक पहुंची आग, वायरल वीडियो देख उड़े होश; अब पुलिस ने पलटी पूरी कहानी

Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…

2 hours ago

सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला बेशकीमती हीरा

Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…

2 hours ago

SCO सिविलाइजेशनल समिट में पीएम मोदी ने किया महाभारत काल का जिक्र, बोले- वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है सांस्कृतिक जुड़ाव

दिल्ली के पुराने किले में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम को संबोधित करते हुए…

2 hours ago