प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में दो किशोरियों ने अपने पिता को रस्सियों से बांधकर आग लगा दी. पीड़ित की पहचान अली अकबर के रूप में हुई, जिसने गंभीर रूप से जलने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया. दोनों बेटियों ने बाप को जलाने की बात स्वीकार की है. उनका आरोप है कि मृतक उनका यौन उत्पीड़न करता था. यह घटना सोमवार (6 जनवरी) को लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला के मुगल चौक में घटी.
अधिकारियों ने मामला दर्ज कर 12 और 15 वर्ष की दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने मृतक की दो पत्नियों को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित 45 वर्षीय अली अकबर की तीन शादियां हुई थीं और उसके कुल 12 बच्चे थे. उसकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है और वह अपनी दो जीवित पत्नियों और बच्चों के साथ किराये के घर में रह रहा था.
रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़कियों ने अपना अपराध पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है. उनका कहना है कि पिता ने उनका यौन शोषण किया है. बताया जा रहा है कि सोमवार को जब अकबर सो रहा था, तो उसकी दो नाबालिग बेटियों ने पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी. वह बुरी तरह जल गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पीड़ित की बहन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि अकबर की दोनों पत्नियों और उनकी बेटियों ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पीड़ित को बेहोशी की दवा देकर सुला दिया और एक सुनियोजित रणनीति के तहत अकबर को आग लगा दी.
-भारत एक्सप्रेस
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…