कानपुर में डेंगू का बढ़ता कहर
कानपुर में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. डेंगू फैलाने वाले टाइगर मच्छर ने हमले तेज कर दिये हैं. स्थिति यहां तक खराब है कि दो जूनियर डॉक्टर समेत 25 लोगों में डेंगू की पुष्टि की गई है. हालत गंभीर होने के कारण दोनों डॉक्टरों समेत तीन मरीज को ICU में भर्ती किया गया है. फिलहाल जिले में डेंगू के सक्रिय केस 47 हैं.
अन्य डेंगू रोगी अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं. डेंगू के संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है. डेंगू के कुछ रोगियों के गुर्दे और लिवर पर भी असर देखने को मिला है. रोगियों के प्लेटलेट्स काउंट तेजी से घट रहे है. इससे उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही हैं. हैलट समेत निजी क्षेत्र के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग काफी बढ़ गई है.
एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि जहां संक्रमित मिल रहे हैं, वहां मलेरिया विभाग की टीम भेज कर सोर्स रिडक्शन किया जा रहा है. नगर में इस साल जनवरी से अब तक 112 डेंगू संक्रमित मरीज पाए गए हैं. इनमें नगरीय क्षेत्रों के सौ और ग्रामीण इलाकों के 12 संक्रमित मरीज शामिल हैं. नगर में इस समय डेंगू एक्टिव केस की संख्या 47 पार कर चुकी है.
डेंगू के कहर से शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग भी बेहाल हो चुके हैं. इसी तरह शिवराजपुर में डेंगू का जोरदार असर देखने को मिल रहा है. बाहर के कई जिलों के डेंगू पॉजीटिव मरीजों का भी इलाज यहीं हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…
UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…