Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कानपुर में डेंगू का बढ़ता जा रहा कहर, अब संक्रमितों की संख्या 112 से ज्यादा

कानपुर में डेंगू का बढ़ता कहर

कानपुर में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. डेंगू फैलाने वाले टाइगर मच्छर ने हमले तेज कर दिये हैं. स्थिति यहां तक खराब है कि दो जूनियर डॉक्टर समेत 25 लोगों में डेंगू की पुष्टि की गई है.  हालत गंभीर होने के कारण दोनों डॉक्टरों समेत तीन  मरीज को ICU में भर्ती किया गया है. फिलहाल जिले में डेंगू के सक्रिय केस 47 हैं.

अन्य डेंगू रोगी अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं. डेंगू के संक्रमण का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है. डेंगू के कुछ रोगियों के गुर्दे और लिवर पर भी असर देखने को मिला है. रोगियों के प्लेटलेट्स काउंट तेजी से घट रहे है. इससे उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाई जा रही हैं. हैलट समेत निजी क्षेत्र के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की मांग काफी बढ़ गई है.

एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह का कहना है कि जहां संक्रमित मिल रहे हैं, वहां मलेरिया विभाग की टीम भेज कर सोर्स रिडक्शन किया जा रहा है. नगर में इस साल जनवरी से अब तक 112 डेंगू संक्रमित मरीज पाए गए हैं. इनमें नगरीय क्षेत्रों के सौ और ग्रामीण इलाकों के 12 संक्रमित मरीज शामिल हैं. नगर में इस समय डेंगू एक्टिव केस की संख्या 47 पार कर चुकी है.

डेंगू के कहर से शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग भी बेहाल हो चुके हैं. इसी तरह शिवराजपुर में डेंगू का जोरदार असर देखने को मिल रहा है. बाहर के कई जिलों के डेंगू पॉजीटिव मरीजों का भी इलाज यहीं हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital