खाने की तलाश में गई गाय, कूड़े में रखे बम से जख्मी
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल को दहला दने वाली घटना सामने आई है, जहां कूड़े की ढेर में खाने तलाश करने गई गाय के मुंह में बम फटने से उसका जबड़ा फट गया.इस हादसे में गाय बुरी तरह से घायल हो गई. घायल गाय को इलाज के लिए रायपुर में स्थित एनिमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना कानपुर के नवीन नगर इलाके की है. जहां एक गाय खाने की तलाश में यहां-वहां भटक रही थी. भूखी-प्यासी गाय खाने की उम्मीद लिए एक कूड़े के ढेर तक पहुंची और उसमे खाना तलाशने लगी. इसी बीच उसे एक खाने का पैकेट मिला जिसमे विस्फोटक भी था. जब गाय ने इसे खाना समझकर मुंह में रखा तो जोरदार धमाका हुआ और उसका जबड़ा बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस घटना को लेकर काकादेव थाने में एक मुकदमा भी दर्ज कराया गया है.
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के मुताबिक उन्हें कूड़े के पास घायल गाय के पड़ी होनी की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नगर निगम की सहायता से गाय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
वहीं डॉ. राजेंद्र का कहना है कि, ऐसा लगता है कूड़े के ढेर में गाय भोजन तलाश रही थी, और इस वक्त उसके मुंह में बम चला गया. आशंका यह है कि यह सुतली बम रहा होगा जो किसी ने भोजन के पैकेट के साथ या अलग से फेंका गया होगा. उन्होंने बताया कि गाय जिस वक्त हॉस्पिटल में लाई गई थी , उस समय वो बहुत जख्मी हालत में थी. इसलिए उसे तुरंत एंटी बायोटिक के साथ ही एनेल्जेसिक दिया गया. साथ ही डेक्सामेथासन इंजेक्शन भी दिया गया था. डॉक्टर का कहना है कि अभी गाय का इलाज जारी है. फिलहाल उस पर प्लास्टर चढ़ाया गया है. क्योंकि विस्फोटक के जोरदार धमाके से गाय के जबड़े का ज्यादातर भाग उड़ चुका है. इसलिए गाय का ऑपरेशन भी किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…