नवीनतम

UP: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अरविंद केजरीवाल को बताया जोकर

योगी सरकार में उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के नोटों पर गणेश-लक्ष्मी की फोटो लगाने वाले बयान पर सख्त एतराज किया है.लगे हाथ उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया . पाठक ने आम आदमी के संयोजक पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘अरविंद केजरीवाल की छवि जोकर जैसी’ वो हमेशा ऐसी बातें करते हैं जो समाजिक दृष्टि से बिल्कुल भी उचित नहीं है.

दरअसल अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी को लेकर बुधवार को एक बयान जारी किया था. जो अब देश में सियासी चर्चा का विषय बन चुका है. केजरीवाल ने नोटों पर एक तरफ महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ ही नोट के दूसरी तरफ भगवान लक्ष्णी-गणेश की तस्वीर लगाने की मांग की थी.  केजरीवाल के इस बयान पर बीजेपी जमकर हमलावर हो गई है.

पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई. उसके बाद  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी केजरीवाल पर हमला किया.इसके बाद अब उत्तर-प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर उनपर हमलावर हो गए हैं.

ब्रजेश पाठक ने  कहा कि अरविंद केजरीवाल की छवि एक ‘जोकर’ जैसी बन गई है. वह ऐसी बातें कहते हैं, जिसे सामाजिक दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता.उन्होंने कहा कि जो बात अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है. ब्रजेश पाठक ने केजरीवाल पर इसके जरिए सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जो बयानबाजी कर रहे हैं, वह सिर्फ सुर्खियां बटोरने और खबरों में रहने तक सीमित है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

2 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

5 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

45 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

53 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago