डिप्टी सीएम अजित पवार ने विपक्ष पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बीड में आयोजित एक रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजनीति में न तो कोई हमेशा के लिए दुश्मन होता है और ना ही कोई दोस्त. वे बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार में इसलिए शामिल हुए हैं ताकि लोगों की समस्याएं खत्म कर सकें.
अजित पवार ने रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हम महाराष्ट्र में सभी को बताना चाहते हैं कि भले ही गठबंधन सरकार में हैं, लेकिन सभी जातियों और धर्मों के लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. बता दें कि बीड अजित पवार के करीबियों में शामिल धनंजय मुंडे का गृह जनपद है. धनंजय मुंडे ने भी एनसीपी से बगावत में अजित पवार के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल हुए थे. उन्हें भी सरकार में मंत्री बनाया गया है.
डिप्टी सीएम अजित पवार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ” जब प्याज की कीमतें बढ़ीं थी तो कई लोगों ने फोन किया, लेकिन विपक्ष हमेशा गलत जानकारी देता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जब कीमतें बढ़ी हुई थी तो उन्होंने खुद धनंजय मुंडे को दिल्ली जाने के लिए कहा था. वे दिल्ली गए और केंद्र सरकार से मदद की अपील की थी. जिसके बाद खुद गृह मंत्री ने तत्काल 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 2 लाख मीटिक टन प्याज खरीदी गई.”
गौरतलब है कि बीती जुलाई में अजित पवार ने बड़ा सियासी गेम खेलते हुए सबको चौंका दिया था. उन्होंने एनसीपी से बगावत करके शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया था. उनके साथ एनसीपी के तीन दर्जन विधायकों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
SIR Controversy: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के…
Jamui kand Mother Statement: मड़वा पहाड़ प्रकरण में पीड़ित छात्रा की मां ने घटना के…
Super El Nino: 'सुपर अल नीनो' के कारण अगले 6 महीनों में भारत में भयानक…
Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की…
Ranchi Monkey Viral News: रांची के ओरमांझी में एक बंदरिया शराब की दुकान में घुस…
FSSAI Junk Food Ban: FSSAI स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक,…