मनोरंजन

Dream Girl 2 BO Collection Day 3: ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार,  फिल्म ने तीसरे दिन किया बंपर कलेक्शन

आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सनी देओल और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बाद कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की शानदार शुरुआत हुई और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया. आइए यहां जानते हैं कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितने करोड़ की कमाई की?

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन कमाए कितने करोड़?

‘ड्रीम गर्ल 2’ 2019 की सुपर-डुपर हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा के किरदार में एक बार फिर आयुष्मान खुराना दिलों का टेलीफोन बजाने में सफल रहे हैं. अपने पहले पार्ट की तरह इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, इसी के साथ बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं.

ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन 10.60 करोड़ की कमाई की

दूसरे दिन शनिवार को ‘ड्रीम गर्ल 2’ का कलेक्शन 14.02 करोड़ रुपये रहा. वहीं, ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. जिसके मुताबिक रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है. सक्निल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 16 करोड़ की शानदार कमाई की है. इसके साथ ही ‘ड्रीम गर्ल 2’ की 3 दिनों की कुल कमाई अब 40.71 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Dream Girl 2 Day 2nd Collection: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

50 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर ‘ड्रीम गर्ल 2’

‘ड्रीम गर्ल 2’ का तीन दिन का कलेक्शन शानदार रहा है. ऐसे में आयुष्मान लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म अब जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है. फिल्म सोमवार या मंगलवार तक यह आंकड़ा पार कर लेगी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, ​​सीमा पाहवा, मनोज जोशी, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और रंजन राज ने अहम भूमिका निभायी है. इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

7 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

54 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago