जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
परोरा सब्जी
Parora Benefits: अगर आप वेजेटिरियन हैं और कोई ऐसी सब्जी की तलाश में हैं जो हाई प्रोटीन के साथ ही कई विटामिन और मिनरल का पावर हाउस हो तो आपके लिए परोरा की सब्जी बेस्ट है. वैज्ञानिकों के मुताबिक परोरा में क्रूड प्रोटीन, फैट, क्रूड फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम जैसे कई पोषक मौजूद होते हैं. वैसे तो परोरा जंगलों में पाई जाने वाली बेहद खास तरह की सब्जी है. बुंदेलखंड इलाके में इसे परोरा के नाम से जाना जाता है. अन्य जिलों में परोरा खाने के शौकीन इसे कंटोला, ककोड़ा, काटवल, ककोंट या खेखसा और मीठा करेला भी कहते है.
इससे मिलने वाले फायदों की बात करें तो परोरा की सब्जी में बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स गुण होते है. जिसका सेवन करने से क्रोनिक बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है. तो चलिए जानते है किन बीमारियों के लिए रामबाण है ये सब्जी.
परोरा की सब्जी का सेवन करने से तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित मरीज का वजन कंट्रोल, ब्लड प्रेसर, केंसर से बचाव, डायबिटीज कंट्रोल, संक्रमण से बचाव होता है. माना जाता है कि परोरा दो प्रकार की सब्जी होती है एक तो ये जो बरसात के सीजन में बिकने के लिए बाजारों में आते है जिन्हें जंगली परोरा कहते है. इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत, विटामिन ए, और सी, आयरन से भरपूर होता है. ब्रेन की एक्टीविटी बढ़ाने में भी काफी लाभकारी है.
हेल्दी रहने के लिए या फिर किसी बीमारी से निपटने के लिए डॉक्टर डाइट में खास बदलाव करने की सलाह देते हैं. इस बदलाव में डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाने की सलाह देते है. वहीं, जो लोग क्रोनिक बीमारियों से ग्रस्त होते हैं, उन्हें भी अपनी डाइट का खासतौर पर हेल्थ मेंटेन रखने की सलाह दी जाती है. शरीर में लगातार तेजी से बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में परोरा लाभदायक साबित होता है. हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए डाइट में सब्जियों और फलों के साथ-साथ कंटोला की सब्जी का भी सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें:काजू खाने से बढ़ता या फिर घटता है वजन, जानिए किस तरह इसे अपनी डाइट में करें शामिल
ज्यादातर लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं. आप इसे करेले की तरह बनाकर खा सकते हैं. आयुर्वेद में इसकी जड़ों, फूल, रस, पत्ते का भी इस्तेमाल किया जाता है. आपको किसी भी सब्जी वाले की दुकान पर ये सब्जी आसानी से मिल जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…
India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…
Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल…
Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…