Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Politics: राजनीति में हमेशा कोई ‘दोस्त और दुश्मन’ नहीं होता, लोगों की मदद के लिए सरकार में शामिल हुआ…बीड में बोले अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बीड में आयोजित एक रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजनीति में न तो कोई हमेशा के लिए दुश्मन होता है और ना ही कोई दोस्त.

डिप्टी सीएम अजित पवार ने विपक्ष पर साधा निशाना

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने बीड में आयोजित एक रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजनीति में न तो कोई हमेशा के लिए दुश्मन होता है और ना ही कोई दोस्त. वे बीजेपी-शिवसेना की गठबंधन वाली सरकार में इसलिए शामिल हुए हैं ताकि लोगों की समस्याएं खत्म कर सकें.

सभी जातियों और धर्मों के लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है- अजित पवार

अजित पवार ने रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हम महाराष्ट्र में सभी को बताना चाहते हैं कि भले ही गठबंधन सरकार में हैं, लेकिन सभी जातियों और धर्मों के लोगों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है. बता दें कि बीड अजित पवार के करीबियों में शामिल धनंजय मुंडे का गृह जनपद है. धनंजय मुंडे ने भी एनसीपी से बगावत में अजित पवार के साथ गठबंधन की सरकार में शामिल हुए थे. उन्हें भी सरकार में मंत्री बनाया गया है.

विपक्ष हमेशा गलत जानकारी देता है

डिप्टी सीएम अजित पवार ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ” जब प्याज की कीमतें बढ़ीं थी तो कई लोगों ने फोन किया, लेकिन विपक्ष हमेशा गलत जानकारी देता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि जब कीमतें बढ़ी हुई थी तो उन्होंने खुद धनंजय मुंडे को दिल्ली जाने के लिए कहा था. वे दिल्ली गए और केंद्र सरकार से मदद की अपील की थी. जिसके बाद खुद गृह मंत्री ने तत्काल 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 2 लाख मीटिक टन प्याज खरीदी गई.”

यह भी पढ़ें- World Athletics Championships: गोल्डन ब्वॉय ने फिर रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले- जुनून, समर्पण और श्रेष्ठता का प्रदर्शन, सेना ने भी दी बधाई

एनसीपी से की थी बगावत

गौरतलब है कि बीती जुलाई में अजित पवार ने बड़ा सियासी गेम खेलते हुए सबको चौंका दिया था. उन्होंने एनसीपी से बगावत करके शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया था. उनके साथ एनसीपी के तीन दर्जन विधायकों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital