देश

“अखिलेश बूढ़े हो जाएंगे तो उनका बेटा सपा अध्यक्ष बन जाएगा, जबकि कांग्रेस का अगला नेता राहुल या प्रियंका का…”- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

यूपी की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता मे होते हैं तो सर्व समाज के साथ अपने समाज को भी ठोकर मार देते हैं.

गाजीपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय के समर्थन में आयोजित सभा में ये बातें कहीं. यहां वे भाजपा प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हुए. इसके बाद आयोजित सभा में ब्रजेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में लोगों से समर्थन की अपील भी की.

यादव समाज ठगा महसूस कर रहा है

ब्रजेश पाठक सपा और कांग्रेस के परिवारवाद पर भी हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि सपा में पूरे परिवार में ही टिकट बंट गया. बदायूं से भैया चुनाव लड़ रहे, आजमगढ़ से दूसरे भैया चुनाव लड़ रहे हैं. कन्नौज से खुद (अखिलेश यादव) चुनाव लड़ रहे हैं, मैनपुरी से भौजाई चुनाव लड़ रही हैं. जबकि बाकी यादव समाज ठगा महसूस कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ के नामांकन में शामिल हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- मैं केदारनाथ धाम से सीधे गाजीपुर आया हूं

अखिलेश बूढ़े होंगे तो उनका बेटा…

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि कोई भी बता देगा कि अखिलेश बूढ़े हो जाएंगे तो उनका बेटा सपा अध्यक्ष बन जाएगा, जबकि कांग्रेस का अगला नेता राहुल या प्रियंका का बेटी-बेटा बन जाएंगे. कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई पार्टी है, जबकि सपा गुंडों और लफंगों की पार्टी है. वहीं उन्होंने कहा कि आज कोई नहीं बता सकता की भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा.

गाजीपुर से केके राय की रिपोर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

20 minutes ago

Target 243: क्षेत्रीय ‘बड़े भाई’ के बिना बिहार की सत्ता तक पहुंचने की बीजेपी की कोशिश

BJP Target 243 Bihar: स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करके, अपने सामाजिक आधार का विस्तार करके…

21 minutes ago

बख्तियारपुर के इंजीनियर ने कैसे बनाया बिहार का पावर ग्रिड? समझिए नीतीश कुमार की ‘इंजीनियर्ड पावर’ की कहानी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति को अक्सर ‘इंजीनियर्ड पावर’ कहा जाता है. बख्तियारपुर…

28 minutes ago

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

32 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

40 minutes ago