देश

जेल से छूटने पर बोले CM केजरीवाल— हमारा देश 4,000 साल से भी पुराना है, यहां जिसने भी तानाशाही करनी चाही, लोगों ने उसे बर्दाश्त नहीं किया

Delhi News: आम आदमी पार्टी के चीफ एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जेल से बाहर आ गए. 39 दिन बाद उनको शुक्रवार (10 मई) की शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर तिहाड़ जेल से निकाला गया. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मुहैया कराई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल को 2 जून को हर हाल में सरेंडर करना होगा.

जेल से बाहर होने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “भाइयों-बहनों…हमारा देश 4,000 साल से भी पुराना है. लेकिन जब भी किसी ने इस देश पर तानाशाही करने की कोशिश की, लोगों ने उसे बर्दाश्त नहीं किया. आज देश तानाशाही के दौर से गुजर रहा है. मैं उसके खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं, लेकिन 140 करोड़ लोगों को एक साथ मिलकर इस तानाशाही को हराना होगा.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 11 बजे मैं हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा और दोपहर 1 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा. उसके बाद शाम को मैं दक्षिण दिल्ली में रोड शो में हिस्सा लूंगा.

अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, ‘आप से निवेदन है कि मेरा साथ दीजिए. मैं तन मन धन से लड़ रहा हूं. तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं. आज आपके बीच आके अच्छा लग रहा है.

केजरीवाल ने यह भी कहा कि मैंने अपनी बात रख ली. मैंने कहा था कि मैं जल्द ही आपके बीच आउूंगा…लो आ गया.

यह भी पढ़िए: एक क्लिक में पढ़िए आज की 10 बड़ी चुनावी खबरें: 39 दिन से जेल में बंद CM केजरीवाल रिहा हुए, PM मोदी ने कहा— 4 जून के नतीजे अब बिल्कुल स्पष्ट, देश विरोधी हारेंगे…

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

12 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

16 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

31 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

37 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

48 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

56 minutes ago