भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर से मुलाकात की. (फोटो साभार X/Moosa Zameer)
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा ज़मीर भारत की पहली आधिकारिक यात्रा हैं. इस दौरान बीते गुरुवार (10 मई) को उन्होंने स्पष्ट किया कि मोहम्मद मुइज्जू सरकार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती है. उन्होंने कहा कि टिप्पणियां सरकार के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ‘उचित कार्रवाई’ की गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जमीर ने विस्तार से कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर आपने देखा है, जैसा कि हमने कहा है कि यह सरकार का रुख नहीं है या हमारा मानना है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था. हम यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई कर रहे हैं कि इसकी पुनरावृत्ति न हो. सोशल मीडिया में एक गलतफहमी हो गई है. मालदीव और भारत की सरकारें समझती हैं कि क्या हुआ है और हम अब उस चरण को पार कर चुके हैं.’
भारत और मालदीव के बीच इस साल जनवरी में टकराव शुरू हुआ जब तीन राजनेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की. इसके तुरंत बाद मालदीव की उप-युवा मंत्री मरियम शिउना, महजूम माजिद और मालशा शरीफ को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया था. इस घटना के बाद मालदीव को अब भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है, जो देश की आय में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक हैं. विवाद के बाद मालदीव में भारतीय पर्यटकों की यात्राओं में संभावित गिरावट के बारे में चिंता जताते हुए मंत्री जमीर ने भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए मालदीव सरकार की उत्सुकता व्यक्त की.
जमीर ने कहा कि मालदीव सरकार भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए उत्सुक है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह स्वागत करना चाहेंगे और मैं चाहता हूं कि मैं उन सभी भारतीयों का स्वागत करूं जो मालदीव की यात्रा करना चाहते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि लंबी अवधि में एक बार हम आगे बढ़ेंगे, क्योंकि अगर आप पिछले आठ महीनों में मालदीव और भारत में देखें, तो हम चुनावी चक्र से गुजर रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि हम जल्द ही उस चरण से आगे बढ़ जाएंगे और हम चाहेंगे कि सभी भारतीय पर्यटक वापस आएं.’
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…