देश

UP News: एक्शन मोड में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लापरवाहों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

UP News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में है. उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बदायूं, प्रयागराज, फतेहपुर, सीतापुर व कानपुर के अस्पतालों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि बदायूं के राजश्री अस्पताल में लापरवाही के चलते प्रसूता की मृत्यु के मामले में स्थानीय प्रशासन एवं सीएमओ की संयुक्त टीम का गठन कर अस्पताल को सील कर दिया गया है. जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त एवं एफआईआर भी दर्ज होगी. वहीं, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज के एमआरआई सेंटर में मरीज की जांच को 11 माह बाद का समय दिए जाने पर सीएमओ को दो दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

दोषियों की पहचान कर करें कार्रवाई- डिप्टी सीएम

उधर, फतेहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बहुआ में कार्यदिवस पर ताला बंद मिलने के मामले को भी डिप्टी सीएम ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि तीन दिन में कार्रवाई करें. वहीं, सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा में घायल मरीज को स्ट्रेचर न मिलने व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद में स्ट्रेचर पर श्वान बैठने के मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ को निर्देशित किया है कि दोनों प्रकरणों के दोषियों को चिन्हित कर दो दिन में कार्रवाई करें.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी के छात्र अब पढ़ेंगे पुलवामा हमला और सर्जिकल स्ट्राइक, संशोधन के बाद सिलेबस में किया गया शामिल

एफआईआर करें दर्ज

कानपुर के उर्सला अस्पताल में कुछ एजेंटों द्वारा मरीज के तीमारदारों से पैसे की बात करने के मामले को लेकर डिप्टी सीएम ने मुकदमा दर्ज करने एवं निदेशक (यूएचएम) को एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

5 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

21 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

29 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

60 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

60 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago