बिजनेस

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price on 12 April 2023: कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन इस गिरावट का असर देश के कई शहरों में देखने को नहीं मिल रहा है. वहीं राजधानी दिल्ली से सटे एनसीआर इलाके में कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो WTI कच्चे तेल की कीमत में 0.07 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है और यह 81.47 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 0.05 फीसदी की गिरावट है और यह 85.57 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है.

कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा

आज देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इस दौरान देश के कई शहरों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ आदि में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. नोएडा में पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 3 पैसे महंगा हुआ. प्रति लीटर और 97.00 रुपये और 90.14 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था। हरियाणा के गुड़गांव में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 12 पैसे महंगा होकर 96.89 रुपये और 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. राजस्थान के जयपुर में बुधवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 108.75 रुपये और 93.97 रुपये लीटर पर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे और डीजल भी 5 पैसे महंगा होने के बाद 96.62 रुपये और 89.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं पटना में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज यहां पेट्रोल 35 पैसे और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये और 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: एक्शन मोड में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लापरवाहों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

Dimple Yadav

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago