देश

Lucknow: लखनऊ पहले लक्ष्मण नगरी थी- नाम बदलने को लेकर छिड़ी बहस के बीच ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुर’ करने की मांग के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को कहा कि यह सर्वविदित है कि पहले यह शहर ‘लक्ष्मण नगरी’ था और अब जैसी स्थिति होगी उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

लखनऊ (Lucknow) का नाम बदलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भदोही में पत्रकारों से कहा कि, “यह सर्वविदित है कि पहले लखनऊ (Lucknow) ‘लक्ष्मण नगरी’ थी. अब जैसी स्थिति होगी हम आगे बढ़ेंगे.” यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार नाम बदलने को आगे बढ़ाएगी, डिप्टी सीएम ने कहा कि, “हम आप सभी को इसके बारे में बताएंगे.”

भाजपा के प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर लखनऊ का नाम बदलकर “लखनपुर या लक्ष्मणपुर” करने की मांग की थी और कहा था कि 18वीं शताब्दी में नवाब आसफुद्दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया था. भाजपा सांसद ने पत्र में कहा था कि भगवान राम ने भाई लक्ष्मण को यह शहर दिया था और इसे पहले लखनपुर या लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाता था.

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए यहां आये पाठक ने गौतम अडानी समूह की संपत्ति में वृद्धि को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बयान कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद व्यवसायी गौतम अडानी के व्यावसायिक भाग्य और व्यक्तिगत संपत्ति में भारी वृद्धि हुई, के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री बजेश पाठक ने कहा उनका “मानसिक संतुलन” पूरी तरह बिगड़ चुका है. मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी ने यह बयान दिया था.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, ”जब भी कांग्रेस की सरकारें थीं, सैकड़ों घोटाले हुए. कांग्रेस पार्टी ने अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया हैं.”

ये भी पढ़ें: Lucknow: क्या अब लखनऊ का भी बदल जाएगा नाम? BJP सांसद ने PM मोदी, सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिठ्ठी

भाजपा के करीब आ रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने गाजीपुर जिले का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर रखने की मांग दोहराई है. पार्टी नेता अरूण राजभर ने ट्विटर पर यह मांग दोहरायी और 2017 में पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा गया एक पत्र भी पोस्ट किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago