होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रतीकात्मक तस्वीर
PM Kisan Scheme: पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 10 फरवरी तक अपने बैंक खाते का ई-केवाईसी सत्यापन करवाना होगा. एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी. योजना के राज्य नोडल अधिकारी मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम- किसान योजना के लाभार्थियों को आगामी किस्त के अंतरण के लिए ई-केवाईसी, बैंक खाते को आधार से लिंक कराना एवं बैंक खाते को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लिए 10 फरवरी, 2023 से पूर्व सक्रिय करना अनिवार्य किया गया है. इस संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं.
रतनू ने बयान में कहा कि राज्य में इस योजना के लाभार्थियों ने जनवरी, 2023 तक 67 प्रतिशत ई-केवाईसी एवं 88 प्रतिशत बैंक खातों को आधार से लिंक कराया है. उन्होंने कहा कि राज्य में अभी लगभग 24.45 लाख लाभार्थियों द्वारा ई-केवाईसी कराया जाना एवं 1.94 लाख लाभार्थियों द्वारा बैंक खाते को आधार से लिंक कराया जाना बाकी है.
उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है एवं बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है, वे 10 फरवरी से पहले यह अवश्य करवा लें. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा ई-केवाईसी एवं आधार लिंक बैंक खाते खोलने को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को अनुमति दी गयी है.
राजस्थान सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में जानकारी मिली है कि जनवरी 2023 तक 67% ई-केवाईसी और 88% बैंक खातों को ही आधार से लिंक करवाया गया है. अभी भी 24.45 लाख किसानों की ई-केवाईसी और 1.94 लाख किसानों के बैंक खाते की आधार सीडिंग नहीं हो पाई है, जिससे 13वीं किस्त से पहले ही निपटाना आवश्यक है.
किसान चाहें तो घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी को अपडेट करवा सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दाईं ओर Farmers Corner के सेक्शन में जाना होगा.
यहां E-kyc के ऑप्शन पर क्लिक करें.
नया वेब पेज खुलते ही किसान को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करवा लें.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP मिलते ही वेबसाइट पर दर्ज करवाएं और इसके साथ ही Submit बटन पर क्लिक कर दें.
इस तरह चंद मिनटों में किसान अपनीe-KYC को अपडेट करके समय पर 13वीं किस्त का लाभ उठा सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…