महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के विचारों के पुष्प किसी के भी जीवन को बदलने की क्षमता रखते हैं। इस पुस्तक का कोई भी पन्ना खोलिए, आपको ज्ञान जरूर मिलेगा, जो आपको प्रेरणा देगा. आचार्य पवन त्रिपाठी की पुस्तिका ‘विचार पुष्प’ का एक-एक वाक्य जीवन में राह दिखाने वाला है.’ उक्त उद्गार ‘विचार पुष्प’ पुस्तिका के विमोचन समारोह में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किए.
फडणवीस ने कहा कि अमित शाह पार्टी के लिए समर्पित नेतृत्व हैं. भाजपा अध्यक्ष के रूप में हमने उनका काम देखा है. राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में 2014 में लोकसभा के चुनाव के दौरान हम सबने यूपी में भी उनका काम देखा, जहां बड़ी संख्या में भाजपा को सीटें मिलीं. यदि इसका श्रेय किसी को जाता है तो यह मोदी जी के नेतृत्व और अमित भाई के कर्तृत्व को जाता है. पार्टी को मजबूत करने के लिए वे लगभग पूरे देश में घूमे। वे हर राज्य में कई दिनों तक रुकते थे. अमित भाई एक दिन में 40-40 बैठकें करके कार्यकर्ताओं से लेकर समाज के हर तबके के लोगों तक पहुंचे हैं. महाराष्ट्र में भी दो-ढाई महीने रहे और इसी कार्यालय में रहकर चुनावी प्रक्रिया को संभाला और अंततः भाजपा की सरकार आई.
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और अमित भाई शाह के आत्मविश्वास के कारण ही कश्मीर से धारा 370 को हटाने में सफलता मिल पाई. इसी का नतीजा है कि कश्मीर आज प्रगति की ओर अग्रसर है. फडणवीस ने कहा कि अमित भाई के विचारों में गहनता है. वे छत्रपति शिवाजी महाराज, वीर सावरकर और चाणक्य को मानने वाले नेता हैं. उनमें नेतृत्व क्षमता तो है ही, प्रचंड निर्णय क्षमता भी है. महाराष्ट्र में हुआ परिवर्तन आपने देखा है. हमारे साथ शिवसेना ने जो बेईमानी की थी, उन बेईमानों को उनकी जगह दिखा दी गई. अमित शाह के मार्गदर्शन के कारण ही आज महाराष्ट्र में भाजपा और बालासाहेब की शिवसेना की सरकार सत्ता में है.
बता दें कि महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पुस्तिका विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढा, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार, सहकारिता मंत्री अतुल सावे, विधायक राजहंस सिंह मंच पर उपस्थित थे.
कार्यक्रम की प्रस्तावना में आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि संसद में, कार्यक्रमों में और मीडिया में अमित शाह ने जो विचार व्यक्त किए, उन्हीं में से कुछ प्रेरक व मार्गदर्शक वाक्यों को चुनकर मैंने यह ‘विचार पुष्प’ तैयार किया है. इसे पढ़ने वाले को निश्चित रूप से लाभ होगा.
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…
ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…