हनुमान जयंती पर शोभायात्रा (फोटो- PTI)
Hanuman Jayanti: आज देशभर में हनुमान जयंती की धूम है. देशभर में आज इस मौके पर तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं और शोभायात्रा निकाली जा रही है. दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा हनुमान जयंती की शोभायात्रा आयोजित की गई. कड़ी सुरक्षा के बीच वीएचपी की यह शोभायात्रा निकाली गई. पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. किसी भी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से हनुमान जंयती को लेकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को एडवाइजरी जारी की गई थी. इसमें कहा गया था, “‘राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार के दौरान शांति कायम रखने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की आशंका वाले हर प्रकार के कारक पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.’’
वहीं जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा पर DCP नॉर्थ वेस्ट जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया, “आज 2 शोभायात्राओं की अनुमति थी. एक यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी है. कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. दूसरी यात्रा के लिए तैयारी जारी है, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.” जबकि स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम हैं. इसको ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम हैं… बाहर की कंपनियों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है.
बता दें कि रामनवमी की शोभायात्राओं को लेकर पिछले कुछ दिन में पश्चिम बंगाल के हुगली और हावड़ा जिलों में झड़प, आगजनी एवं बमबारी की घटनाएं हुई हैं. हिंसा की इन घटनाओं के दौरान हावड़ा में कई वाहनों को आग लगा दी गई थी और कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी. हुगली में उपद्रवियों ने पुलिस के वाहन को आग के हवाले कर दिया था.
दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में हनुमान जयंती को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद इलाके में हिंसा भड़क उठी थी. वहीं गुरुवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने से भाजपा के नेताओं को रोक दिया गया. इस पर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, “मैंने बोला उन्हें कि मुझे पूजा करने के लिए जाने दीजिए लेकिन उन्होंने (पुलिस) कहा कि मैं बाहर वाली हूं. मैं बाहर वाली नहीं हूं, मैं यहां की सांसद हूं. हमारे पास हाई कोर्ट का ऑर्डर है उसमें कहीं नहीं लिखा कि कोई नेता शोभायात्रा में नहीं जाएगा.”
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…