देश

भाजपा के स्थापना दिवस पर मंत्री एके शर्मा बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा आगे

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ताओं (BJP Workers) द्वारा बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा है. स्थापना दिवस को मनाये जाने को लेकर पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर के आलावा राज्यों और जिलों में भी निर्देश दिया था कि कोई भी बूथ ऐसा न छूटे जहां भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस न मनाया जाए.

इसकी निगरानी की जिम्मेदारी राज्य मुख्यालयों (State Head Quarters) पर थी. इस दरम्यान संगठन के साथ-साथ जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, वहां बेहतर तालमेल देखने को मिला.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) 6 अप्रैल को अपना 43वां स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मना रही है. 6 अप्रैल, 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी उसके बाद से भाजपा ने काफ़ी लंबा सफर तया किया है. इसके साथ ही वह देश में सबसे अधिक सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है.

देश की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर विकास खंड, निकट शंकर चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ के बूथ संख्या-329, में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर उन्होंने बूथ कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा भी फहराया. प्रधानमंत्री का लाइव भाषण भी कार्यकर्ताओं के साथ सुना, उसके बाद वहां पर उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया. एके शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतो, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की बात की और कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर देश व प्रदेश को ऊंचाईयों तक पहुंचा सकती है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा आगे

एके शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समूचा देश शांति के साथ एकजुट होकर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. आज पूरी दुनिया नरेन्द्र मोदी की मुरीद है और उनका सम्मान भी करती हैं व उनकी बातों को भी ध्यान से सुनती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है. साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है तथा लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है.

एके शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह स्थापना दिवस 06 से 14 अप्रैल, 2023 यानी एक सप्ताह तक भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर की जयंती तक समाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा.

Divyendu Rai

Recent Posts

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

1 minute ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

4 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

13 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

21 minutes ago