खेल

IPL 2023 की चोट ने दिया Kane Williamson को एक और दर्द, नहीं खेल पाएंगे वर्ल्ड कप!

Kane Williamson: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए चोटिल होने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को अपने दाहिने घुटने का ऑपरेशन करवाना होगा. इस कारण वे इस साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप से बाहर हो सकते हैं.

चोटिल होने के बाद विलियमसन न्यूजीलैंड लौट गए थे और मंगलवार को स्कैन से पुष्टि हुई कि उनके दाहिने घुटने के एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) में फ्रैक्चर है और उन्हें इसका ऑपरेशन करवाना होगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के अनुसार विलियमसन का अगले तीन सप्ताह के अंदर ऑपरेशन किया जाएगा.

वहीं इस खबर के बाद विलियमसन ने कहा,‘‘ पिछले दिनों मुझे बहुत सहयोग मिला और इसके लिए मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट और गुजरात टाइटंस का आभार व्यक्त करता हूं. यह स्वाभाविक है कि इस तरह की चोट लगने से मैं निराश हूं लेकिन मेरा ध्यान अभी सर्जरी और उसके बाद फिटनेस हासिल करने पर है.’’

हो सकते हैं विश्व कप से बाहर

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन मैं जल्द से जल्द मैदान पर उतरने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करूंगा. ऐसी चोट से उबरने में काफी समय लग जाता है और इसे देखते हुए विलियमसन का अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप तक पूरी तरह फिट होना असंभव लगता है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाज का गदर, जानिए कौन हैं Prabhsimran Singh

विलियमसन ने कहा,‘‘ मैं अगले कुछ महीनों में मुख्य कोच गैरी स्टीड और टीम का कैसे सहयोग कर सकता हूं इस पर ध्यान दे रहा हूं.” वहीं न्यूजीलैंड के कोच स्टीड को भी लगता है कि विलियमसन का विश्वकप से पहले फिट होना मुश्किल है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है लेकिन अभी की स्थिति को देखते हुए यह असंभव लगता है. यह उनके लिए मुश्किल समय है. यह ऐसी चोट नहीं है जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे. यह वास्तव में करारा झटका है.’’

बता दें कि केन विलियमसन ने दिसंबर 2022 में टेस्ट कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन वह सीमित ओवरों के फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के कप्तान हैं. अगर वह विश्व कप से बाहर होते हैं तो निश्चित तौर पर यह कीवी टीम के लिए बड़ा झटका होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

7 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

12 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

27 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

32 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

44 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

45 minutes ago