देश

दीवान की करतूत, अपने ही थाने से 17 मोटरसाइकिलें करा दी चोरी, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इन दिनों उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के कई चौंकाने वाले कारनामे सामने आ रहे हैं. हाल ही में कानपुर के पुलिसकर्मियों पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा था. अब गोरखपुर के बड़हलगंज थाने से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अब तो यहां के थाने में तैनात दीवान ने सारी हदें पार कर दीं.

उसने अपने ही थाने से एक दो नहीं, बल्कि 17 बाइक चोरी करावा दी. थाने में रखी ये वो बाइक थीं जो लावारिस पड़ी थीं. इन बाइकों को नीलाम करने की बजाय थाने के दीवान ने इनकी चोरी ही करवा डाली. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब चोर को पकड़ा गया.

इंस्पेक्टर बड़हलगंज मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को थाना परिसर में 78 लावारिस बाइकों की नीलामी की गई थी. इस नीलामी में आरोपी व्यापारी विवेक निगम ने भी बोली लगायी थी. उसने नीलामी में एक लाख से अधिक रुपया देकर 25 बाइक खरीदी थी. वही सोमवार की रात आरोपी व्यापारी विवेक निगम दीवान जितेंद्र गौड़ की मौजूदगी में ट्रैक्टर पर लादकर बाइक ले जा रहा था.

जांच में यह पाया गया कि 17 बाइक बिना नीलामी के ही थाने से गायब है. जिसके बाद पुलिस ने व्यापारी विवेक के गोदाम पर छापा मारा था. जहां नीलामी की बाइक के अलावा चोरी की गयी 17 बाइक बरामद की गई. जिसके बाद पुलिस ने 17 बाइक बरामद कर व्यापारी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है. विवेक ने बताया कि इस काम में थाने के दीवान जितेंद्र गौड़ ने उसकी मदद की थी. उसकी मौजूदगी में ही वह सारी गाड़ियां ले गया था. पुलिस ने इस खुलासे के बाद दीवान जितेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

9 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

12 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

27 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

29 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

41 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

47 minutes ago