देश

AGRA- प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंगी तो लोगों ने मोहल्लों का नाम ‘डेंगू विहार’ और ‘परेशान नगर’ रख दिया

जब भी आगरा का जिक्र होता है तो ताजमहल का नाम जुबां पर आता है.इससे ये लगता है कि आगरा कितना खूबसूरत शहर है जिसकी चर्चा दुनियाभर में होती है.लेकिन शहर के अंदरूनी हालात वैसे नहीं है जैसा कि ताजनगरी का नाम है.शहर के भीतरी इलाकों की गंदगी इस शहर की खूबसूरती पर दाग लगा रही है. दौरेठा, अवधपुरी, अलबतिया रोड की छह कॉलोनियों के लोगों ने समस्याओं के निदान ना होने पर परेशान होकर कॉलोनियों के नाम ही बदल दिए थे.स्थानीय निवासियों ने अवधपुरी का नाम बदलकर नरकपुरी, पंचशील कॉलोनी का नाम दुर्गंधृशील कॉलोनी और मान सरोवर कॉलोनी का नाम नाला सरोवर कॉलोनी रखा था. मामला जब मीडिया में सुर्खियां बन गया तो ADA के अफसरों ने इन कॉलोनियों के हालात बदलने की बजाय लोगों से बदले नाम के पोस्टर बैनर फाड़ दिए.प्रशासन के इस कदम से लोगों में गुस्सा बढ़ गया.नाराज लोगों ने फिर से इन कॉलोनियों के नाम बदल दिए. क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनी के नाम बदल दिये ,उनकी जगह इन मोहल्लों का अलग नामकरण कर दिया ताकि प्रशासन के कानों में जूं रेंग सके.

अवधपुरी, दौरेठा क्षेत्र में गंदगी, सड़कों पर गड्ढे और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने अनूठा तरीका अपनाया है. लोगों ने कॉलोनियों के नए नाम रखे है. इस बार नामों को बदल कर परेशान नगर, डेंगू विहार, बीमारी विहार, गंदा नाला विहार और गंदगीपुरम रखा गया है. लोगों ने अपने घरों पर पोस्टर भी लगाए हैं. मकान बिकाऊ है. भगवान नगर के अनिल तिवारी ने बताया कि 14 साल से नारकीय हालात में रह रहे हैं. ADA ने लोगों के रखे नामों के पोस्टर फाड़ दिए हैं.  हालांकि लोगों का कहना है कि एडीए ने कॉलोनी की व्यवस्थाओं पर गौर नहीं किया और ना ही इसका मुआयना किया है.

सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी दौरेठा में पहुंचे थे, जहां ‘नरकपुरी’, ‘दुर्गंधशील’ कॉलोनी, ‘कीचड़ नगर’, ‘नाला सरोवर’, ‘घिनौना नगर’ के पोस्टर लगे थे, उन्हें फाड़ दिया गया. ADA अफसरों के इस रवैये से लोगों में भारी नाराजगी है. क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान की जगह ADA की सचिव ने लोगों को चेतावनी दी थी कि दोबारा ऐसे नामों वाले पोस्टर ना लगाएं. उन्होंने कहा कि विकास कार्य कैसे होंगे  टैक्स नहीं देंगे तो बुधवार को यहां के लोगों ने फिर से कॉलोनियों के नए नामों के पोस्टर-बैनर लगा दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

43 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

57 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago