देश

सजकर पहुंचे 42 दूल्हे… नहीं आई दुल्हन, देवास में कैसे हुआ सपनों का सौदा? 15-25 हजार में तय हुई थी शादी

Dewas fake marriage scam: देवास/श्रीकांत उपाध्याय: शादी का सपना हर इंसान के लिए खास होता है, लेकिन मध्य प्रदेश के देवास में यही सपना 40 से ज्यादा युवकों के लिए एक भयानक दुःस्वप्न बन गया. अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी कराने का झांसा देकर एक ऐसा बड़ा फर्जीवाड़ा रचा गया, जिसने शाजापुर, विदिशा, सीहोर और भोपाल के दर्जनों कुंआरों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

रविवार को देवास की प्रसिद्ध माताजी टेकरी (Mataji Tekri Dewas) के नीचे राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड पर तब भारी हंगामा मच गया, जब सुबह से इंतजार कर रहे 42 दूल्हों के लिए एक भी दुल्हन वहां नहीं पहुंची.

15 से 25 हजार में तय हुई थी शादी (Orphan girl marriage fraud Dewas)

इस पूरी ठगी का ताना-बाना विदिशा जिले के शमशाबाद क्षेत्र निवासी मुकेशदास बैरागी और उसके भाई दिनेशदास बैरागी ने बुना था. ठगों ने बड़ी ही चालाकी से युवकों को बताया कि अनाथ आश्रम की लड़कियों का देवास में 25 मई को एक सामूहिक विवाह होने जा रहा है.

शादी के रजिस्ट्रेशन और अन्य खर्चों के नाम पर हर युवक से 15,000 से 25,000 रुपए ऐंठे गए. पीड़ितों का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए लड़कियों की फर्जी तस्वीरें भी भेजी थीं और हिदायत दी थी कि शादी में परिवार के केवल दो-तीन सदस्य ही साथ लाएं.

टेकरी पर हंगामा और पुलिस की एंट्री

शाजापुर के अरनियां कलां निवासी पीड़ित राहुल मीना (जिसने 25 हजार दिए) और भोपाल निवासी ओमप्रकाश प्रजापति (जिसने 15 हजार दिए) जैसे 40 से अधिक दूल्हे जब अपने परिजनों के साथ टेकरी पहुंचे, तो वहां न कोई मंडप था और न ही कोई दुल्हन.

देर रात तक जब ठगी का अहसास हुआ, तो पीड़ितों के सब्र का बांध टूट गया. उन्होंने दलाल मुकेशदास और उसकी पत्नी को घेर लिया. भारी हंगामे की सूचना मिलते ही बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस और टीआई प्रीति कटारे मौके पर पहुंचीं और पूछताछ के लिए आरोपियों को थाने ले गईं.

ये भी पढ़ें: मछलियों का कब्रिस्तान बनी दिल्ली की ‘संजय झील’! DDA और जल बोर्ड में दोषी कौन?

भाई ने भाई को दिया धोखा

इस पूरी कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आया जब पुलिस हिरासत (Bank Note Press police station Dewas) में मुख्य आरोपी मुकेशदास ने खुद को ही पीड़ित बताना शुरू कर दिया. उसका दावा है कि इंदौर में काम करने वाले उसके सगे भाई दिनेशदास ने ही उसे यह झांसा दिया था कि वह अनाथ लड़कियों की शादी करवा रहा है.

मुकेश ने रिश्तेदारी और परिचितों से 40 से ज्यादा दूल्हे खोजे, सबसे पैसे लेकर अपने भाई के खाते में डाल दिए. अब भाई दिनेशदास फोन बंद करके लाखों रुपये लेकर फरार हो गया है. फिलहाल देवास पुलिस इस पूरे रैकेट की गहन जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

8 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

16 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

25 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

1 hour ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago