किशोरी को थप्पड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
Amroha girl assault viral video: अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा चुंगी इलाके में बच्चों के मामूली विवाद पर एक युवक ने किशोरी के साथ मारपीट की, पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुए छोटे से विवाद के बाद वहां से गुजर रहे एक दबंग युवक ने गुस्से में आकर किशोरी के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी. वायरल वीडियो देख योगी, सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
किशोरी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही अमरोहा पुलिस ने तेज और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की इलाके में जमकर सराहना हो रही है.
पूरा मामला अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा स्थित प्रथमा बैंक वाली गली का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार 23 मई की रात करीब 11 बजे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान अदनान उर्फ अड्डू नाम का युवक गुस्से में आ गया और उसने एक किशोरी पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए. यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. अमरोहा नगर पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हिरासत में पहुंचने के बाद आरोपी अदनान हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो गया है.
यह भी पढ़ें: 52 की उम्र में इस हसीना ने बोल्डनेस से ढाया कहर, फैंस बोले- फायर
लेकिन कानून व्यवस्था को बनाए रखने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है.अमरोहा पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. योगी सरकार में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त नीति का यह एक और बड़ा उदाहरण माना जा रहा है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…