Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अकासा एयर पर DGCA की सख्त कार्रवाई, ट्रेनिंग निदेशक और संचालन निदेशक 6 महीने के लिए निलंबित

DGCA ने अकासा एयर के ट्रेनिंग निदेशक और संचालन निदेशक को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है. अकासा एयर के संचालन और ट्रेनिंग से संबंधित गंभीर उल्लंघन पाए गए हैं.

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने अकासा एयर के ट्रेनिंग निदेशक और संचालन निदेशक को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई हाल ही में हुई एक नियामक ऑडिट के बाद की गई, जिसमें अकासा एयर के संचालन और ट्रेनिंग से संबंधित गंभीर उल्लंघन पाए गए.

DGCA की रिपोर्ट के अनुसार, अकासा एयर द्वारा बेंगलुरु स्थित ऐसे सिमुलेटर पर RNP ट्रेनिंग करवाई जा रही थी, जिन्हें इसके लिए मान्यता प्राप्त नहीं थी. यह नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (CAR) के नियमों का उल्लंघन है.

संतोषजनक नहीं अकासा एयर का जवाब

DGCA ने अकासा एयर को इस मामले पर सफाई देने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन 30 अक्टूबर 2024 को दिए गए उनके जवाब को असंतोषजनक पाया गया.

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि ट्रेनिंग निदेशक अपने कर्तव्यों का पालन करने और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने में विफल रहे.

‘नया उपयुक्त ट्रेनिंग निदेशक नियुक्त हो’

DGCA ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस गंभीर उल्लंघन को देखते हुए, अकासा एयर को जल्द से जल्द एक नया उपयुक्त ट्रेनिंग निदेशक नियुक्त करना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital