देश

Dhananjay Singh: पूर्व सांसद धनंजय सिंह जेल से रिहा, पत्नी श्रीकला बोलीं- लाक्षागृह जैसा षडयंत्र रच रहे सत्ता से जुड़े लोग

Dhananjay Singh: पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह आखिरकार बुधवार की सुबह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा हो गए. इससे पहले मंगलवार को उनकी पत्नी का बयान सामने आया था. जिसमें उन्होंने कहा- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फंसाने के लिए विपक्षी लोग खासकर सत्ताधारी, महाभारत के दुर्योधन और शकुनी की तरह लाक्षागृह बनाने में जुटे हैं. मेरे पति धनंजय भी इस चुनावी महाभारत में अर्जुन की तरह खड़े हैं. मुझे बहू मानकर हर मतदाता योगेश्वर श्रीकृष्ण की तरह खड़ा हो गया है. यह बात बसपा प्रत्याशी श्रीकला ने सदर विधान सभा के गांवों, कस्बों और शहरी इलाके के मोहल्लों में भ्रमण के दौरान मंगलवार को कही.

हाग्रंथ महाभारत का दिया उदाहरण

श्रीकला धनंजय सिंह ने मंगलवार को गुरैनी, मझाऊरा, करंजा कला, सिद्दीक पुर, खेतासराय से धर्मापुर ब्लॉक के दो दर्जन गावों, कस्बों में भ्रमण किया, उनके पहुँचते ही उन इलाकों के लोगों की भीड़ काफिला में तब्दील नज़र आती गई . खासकर युवा मतदाताओं और बुजुर्गों से वह सत्ता से जुड़े लोगों द्वारा अपने पति धनंजय को फिर किसी षड्यंत्र में फंसाने की दुहाई देती रहीं. इसके लिए उन्होंने हजारों साल पुराने महाग्रंथ महाभारत के दो पात्रों दुर्योधन और शकुनी द्वारा पांडवों को मारने के लिए रचे गए षड्यंत्र लाक्षा गृह का उदाहरण दिया.

धनंजय की पत्नी को है ये आशंका?

उन्होंने कहा की इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और शकुनी जैसे विपक्षियों से मुकाबले के लिए मुझे मैदान में उतरना पड़ गया, मुझे ताकत आम मतदाताओं से मिल रही है. मेरे पति धनंजय को पहले मुकदमे में फंसाया, उनके जेल जाते ही इन शकुनियों को राहत मिली की चलो इसको तो ऐसे चक्रव्यूह में फंसाया की वह निबट गया, लेकिन उच्च न्यायालय से बेल मिलने की खबर पहले उन्हें मिली तो बौखलाकर पूर्व सांसद को दूसरी जेल में शिफ्ट करा दिया. अब धनंजय सिंह जमानत से बाहर आने वाले हैं लेकिन मुझे यह आशंका है कि विपक्षी अब लाक्षागृह जैसा जाल बना रहे होंगे, ऐसा इसलिए है क्योंकि इनके पास बेरोजगारी और महंगाई का कोई जवाब नहीं. पब्लिक पूछ रही और ये धनंजय को चुनाव से बाहर रखने में लगे हैं.

यह भी पढ़ें : “सात फेरों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं” : सुप्रीम कोर्ट का शादी को लेकर सामने आया बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि मेरे मैदान मे आते ही इन्हें अपनी हार सताने लगी है. मुझे आम जनता से झूठे वायदे करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ रही क्योंकि मैं और मेरे पति साल के 365 दिन आमजन के बीच होते हैं और लोगों की ज़रूरतें पूरी करते हैं. बसपा सुप्रीमो बहन मायावती की सोच को हम गाँव-गाँव पहुंचा रहे हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

51 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago