देश

डीडवाना में हड्डियों की फैक्ट्री के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ग्राम सभा ने तुरंत बंद कराने का लिया फैसला

Rajasthan News: डीडवाना उपखंड के निंबी खुर्द और विजयनगर इलाके इन दिनों एक अजीब और भयानक समस्या से जूझ रहे हैं. यहां चल रही एक हड्डी और चमड़ा प्रसंस्करण (बोन फैक्ट्री) के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. हालात ये हो गए हैं कि अब लोगों का घरों में रहना और खेतों में काम करना तक मुहाल हो गया है. इसी के चलते ग्राम सभा ने एकजुट होकर इस फैक्ट्री को तुरंत बंद कराने का कड़ा फैसला लिया है.

तेज दुर्गंध जीना हुआ मुहाल

विजयनगर और निंबी खुर्द की सीमा पर खसरा संख्या 324/81 में यह विवादित फैक्ट्री चल रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस फैक्ट्री से दिन-रात इतनी भयंकर और सड़ी हुई दुर्गंध निकलती है कि आसपास सांस लेना भी दूभर हो गया है. फैक्ट्री के महज 400 मीटर के दायरे में ही कई किसानों की ढाणियां और मकान बने हुए हैं. बदबू इतनी तेज है कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घरों में टिकना मुश्किल हो गया है.

खेती और रास्तों पर भी पड़ रहा बुरा असर

इस गंध का असर सिर्फ इंसानों की सेहत पर ही नहीं, बल्कि किसानों की खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है. किसान अपने खेतों में चैन से काम नहीं कर पा रहे हैं. इसके अलावा, फैक्ट्री के आस-पास से गुजरने वाले आम रास्तों और मनरेगा योजना के तहत बनी सड़कों पर चलना भी लोगों के लिए सजा बन गया है. बदबू के मारे लोग उस रास्ते से नाक बंद करके निकलने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें- आपणो अग्रणी राजस्थान: CM भजनलाल शर्मा ने कानून व्यवस्था पर की अहम बैठक, अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

ग्राम सभा में हुआ फैसला

इस समस्या से तंग आकर निंबी खुर्द ग्राम पंचायत और विजयनगर के ग्रामीणों ने एक बड़ी आम सभा बुलाई. इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि इस फैक्ट्री का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे तुरंत बंद कराया जाना चाहिए. ग्रामीणों ने मांग की है कि फैक्ट्री के पास कागजात, भूमि उपयोग के नियम और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की परमिशन की गहराई से जांच होनी चाहिए.

जल्द ही ग्रामीण इस मामले में जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन ग्रामीणों की इस सुध को लेकर कितना गंभीर होता है और इस अवैध सी दिखने वाली फैक्ट्री पर क्या एक्शन लिया जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

8 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

21 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

34 minutes ago