अस्पताल में लगा वाटर कूलर लेकिन कनेक्शन करना गए भूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के मोरबी में पीड़ितों का हाल-चाल लेने गए थे. इस दौरान पीएम ने मोरबी के सरकारी अस्पताल में भर्ती हादसे के शिकार पीड़ितों का दर्द बांटा और हर संभव मदद का भरोसा भी जताया. लेकिन एनडीटीवी (NDTV) न्यूज चैनल के हवाले से बताया गया कि, पीएम के मोरबी आने से पहले यानि सोमवार को मोरबी अस्पताल की व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए हॉस्पिटल में रातों-रात 4 नए वाटर कूलर लगाए गए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अस्पताल कर्मचारी इसका कनेक्शन लगाना भूल गए जिसकी वजह से उनमें से किसी में भी पानी नहीं था.
रविवार को मोरबी मे पुल गिरने से 130 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. हादसे के 2 दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी मोरबी पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ितों से भी मुलाकात की. एनडीटीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान मोरबी अस्पताल में पीएम के दौरे के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया जबकि पहले से मरीजों के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई थी. अस्पताल प्रशासन ने कूलरों को जलस्रोतों से जोड़ दिया लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था. NTTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक जबकि वार्ड की दीवारों पर जो पेंट थे वो भी ताजा नजर आ रहे थे.
ऐसा बताया जा रहा है कि मरीजों को नए लिनन के साथ नए बिस्तरों में स्थानांतरित कर दिया गया था और उन्हें पीएम मोदी के साथ बातचीत के बारे में पहले ही बता दिया गया था. एनडीटीवी की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, प्रत्येक बिस्तर के बगल में नया IV ड्रिप स्टैंड लगाया गया था. अस्पताल के बाहरी हिस्से को फिर से रंगने के लिए रात में कम से कम 40 कर्मचारी काम पर थे. इतना ही नहीं वार्ड का अंदर से भी रंग-रोगन किया गया. साथ ही बाथरूम में भी नई टाइल्स लगाई गई.
-भारत एक्सप्रेस
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…
18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…