देश

MP News: पूर्व CM और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कार से टकराई मोटरसाइकिल, बाइक सवार अस्पताल में भर्ती

MP News: गुरुवार को एक बाइक सवार युवक की कार से टकर हो गई, कार में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सवार थे. बाइक सवार 20 वर्षीय युवक को मामूली चोटें आई हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा मध्य प्रदेश के आगर-मालवा क्षेत्र के राजगढ़ जिले के जीरापुर में हुआ. बाइक सवार कांग्रेस नेता की कार से उस समय टकरा गया जब यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद मोटरसाइकिल खंभे से जा टकराई.

दिग्विजय सिंह, जो अपनी कार की पिछली सीट पर थे, तुरंत वाहन से बाहर निकले और बाइक सवार की ओर दौड़ पड़े. इसी दौरान कुछ राहगीर भी मौके पर जमा हो गए. घायल व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के परौली निवासी रामबाबू के रूप में हुई है जो मजदूरी का काम करता है. हादसे के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल ले जाया गया, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं.

बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए, दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीड़ित को मामूली चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने रामबाबू के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानने के लिए अस्पताल का दौरा भी किया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को जेल भेजना, बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज खोलने से ज्यादा आसान- ED की गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने लिखा खत

दिग्विजय सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे. पुरोहित के गांव कोडक्या से राजगढ़ लौटते समय जीरापुर में सिंह की कार मोटरसाइकिल से टकरा गई. फॉर्च्यूनर कार के चालक गुना निवासी अख्तर खान को जीरापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

24 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

41 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

46 minutes ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

54 minutes ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

1 hour ago