Categories: देश

Weather Update: मौसम का मिजाज बदला, इन 5 राज्यों में आंधी और बारिश और 3 राज्यों में लू के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला बदला दिख रहा है. झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बारिश होने की संभावना है.  भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ और तटीय कर्नाटक में दूर-दराज के क्षेत्रों में लू की स्थिति रहने की संभावना है.  गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ और तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच है.  जबकि तमिलनाडु, केरल, कोंकण, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, रायलसीमा और पश्चिम मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच है.

11 मार्च तक बारिश होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और इसके आस-पास के क्षेत्रों पर मौजूद है.  इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश में 11 मार्च तक बारिश होने की संभावना है.  आज उत्तर मध्य प्रदेश और झारखंड में कई जगह बारिश हो सकती है. जबकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 से 14 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे देने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को जेल भेजना, बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज खोलने से ज्यादा आसान- ED की गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने लिखा खत

महाराष्ट्र में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद

मौसम विभाग ने 10 मार्च को कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना जताई है.  मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी हुई है. पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई.  पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा में 1 सेमी. से ज्यादा बारिश हुई वहीं उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर आंधी भी देखने को मिली. जबकि राजस्थान और महाराष्ट्र में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं.

Dimple Yadav

Recent Posts

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

27 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

59 minutes ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

1 hour ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

1 hour ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

1 hour ago