दिलीप जैन
MP Vidhan Sabha Chunav: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष है. ऐसे में राज्य के सभी सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है. एमपी चुनाव में खास बात ये है की ‘योगी’ भी यहां से चुनाव लड़ेंगे. चौंकिए मत, दरअसल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जैसा ही एक व्यक्ति एमपी में भी है, जिन्हें दिलीप जैन के नाम से जाना जाता है. हूबहू योगी आदित्यनाथ जैसा दिखने वाले दिलीप जैन ने निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया है. योगी आदित्यनाथ की तरह दिखने वाले दिलीप जैन पेशे से कपड़ा व्यापारी हैं. वो पृथ्वीपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.
बता दें कि नामांकन के लिए योगी बनकर पहुंचे इस शख्स के आसपास गार्ड भी तैनात थे. चुनाव कार्यालय में एक बार तो लगा कि योगी आदित्यनाथ ही आ गए हों. बताया जाता है कि दिलीप जैन योगी आदित्यनाथ से बहुत प्रभावित हैं. हमेशा उन्हीं की तरह कपड़े पहनते हैं.
सीएम योगी के हमशक्ल दिलीप जैन ने कहा कि वह किसी भी पार्टी से जुड़े नहीं हैं और उन्होंने निर्दलीय पर्चा भरा है. उन्होंने कहा, “जिस तरह से प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला है. मैं जनसहयोग से इसे दूर करने का काम करूंगा. मैं स्वयं अधिकारियों के भ्रष्टाचार की समस्या से परेशान था. सब्जी विक्रेताओं की समस्या है, मैं समाधान करूंगा. सभी को स्वस्थ रखने के लिए शहर में पार्क बनाए जाएंगे. मैं व्यापारी हित में इस पर काम करूंगा. किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध हो इसका ध्यान रखा जायेगा. मैं लगातार शहर का दौरा कर रहा हूं और लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.”
यह भी पढ़ें: MP में कांग्रेस के बाद सपा-JDU ने उतारे अपने प्रत्याशी, CM शिवराज ने कसा तंज, “एक दिल के टुकड़े हजार हुए…”
दिलीप जैन का योगी लुक वायरल
बता दें कि दिलीप जैन का योगी लुक हाल ही में वायरल हुआ था. दरअसल, बुंदेलखंड एनएच के शिलान्यास कार्यक्रम में नितिन गडकरी भी पहुंचे थे. यहां दिलीप जैन भी पहुंचे. इस दौरान उनकी पुलिस वालों के साथ झड़प हो गई. दिलीप बिल्कुल योगी स्टाइल में पुलिस को समझा रहे थे. किसी ने वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात…
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…