देश

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविन्द सिंह डोटासरा के आवास पर ED की छापेमारी, पेपर लीक से जुड़ा है मामला

Jaipur: प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक के मामले को लेकर ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने यह कार्रवाई की है. वहीं ED इस मामले में डोटासरा और उनके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है. जयपुर के सरकारी आवास के अलावा सीकर स्थित डोटासरा के निजी निवास पर भी ED की टीम ने छापेमारी की है.

राजस्थान में ED की छापेमारी

पेपर लीक मामले में ईडी की टीम द्वारा राजस्थान में छापेमारी की जा रही है. जयपुर में पहली बार डोटासरा के घर हुई छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय की दिल्ली और जयपुर टीम के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान भी मौजूद हैं. वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ईडी की टीम जयपुर के अलावा सीकर और दौसा सहित 11 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है.

बड़े नेताओं में डोटासरा की गिनती

55 साल के हो चुके गोविंद सिंह डोटासरा ने 2005 में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत सीकर जिले के प्रधानी के चुनाव से की थी, जिसमें वह विजयी रहे थे. गोविंद सिंह डोटासरा की गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है. गहलोत कैबिनेट में डोटासरा शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रह चुके हैं. गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ सीट से वर्तमान में विधायक है. वे यहां से लगातार तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं.

कांग्रेस के अन्य नेताओं के परिसरों में भी छापेमारी

पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय राजस्थान में करीब एक दर्जन स्थानों पर तलाशी अभियान कर रही है. राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कुछ कांग्रेस नेताओं के परिसरों पर भी छापेमारी चल रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन जारी कर तलब किया है. बता दें कि वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में कथित तौर पर अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा 27 अक्टूबर को तलब किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Fire In Patalkot Express: पातालकोट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, गेटमैन ने ऐसे बचाई सैकड़ों जिंदगियां

राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है- प्रताप सिंह खाचरियावास

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, “चुनाव में इस कार्रवाई का क्या असर होगा ये तो समय बताएगा. चुनाव अभी दूर है. मेरा मानना है कि राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है. हम चुनाव जीतने जा रहे हैं. हमारा काम अच्छा है और हम चुनाव जीतेंगे.”

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago