शिवपाल यादव और अखिलेश यादव (फोटो- ट्विटर)
Mainpuri Bypolls: उत्तरप्रदेश के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी की लहर दिख रही है. मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव की बड़ी जीत के साथ ही सपा परिवार पूरी तरह से एकजुट हो गया है. शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रगतीशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का विलय समाजवादी पार्टी में कर लिया है. डिंपल यादव के चुनाव में उतरने के बाद से ही सपा के लिए सब कुछ अच्छा होता हुआ नजर आ रहा है, पहले चाचा शिवपाल ने सभी गिले-शिकवे भुलाकर डिंपल यादव के समर्थन में उतरे और फिर अब उनकी जीत के बाद चाचा शिवपाल ने अपनी पार्टी का विलय सपा में कर लिया.
समाजवादी पार्टी में विलय करने के बाद भी शिवपाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. शिवपाल ने कहा कि मेरी गाड़ी में अब सपा का झंडा रहेगा. मुझे सही समय का इंतजार था. परिवार और जनता की मांग अब पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव में सपा की जीत बीजेपी के लिए कड़ा संदेश है.
शिवपाल यादव ने पार्टी विलय पर कहा कि कि हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है. 2024 में हम एकजुट होकर लड़ेंगे. आज से (कार पर) समाजवादी पार्टी का झंडा होगा. उन्होंने आगे कहा, ”नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और समाजवादी सरकार ने मैनपुरी में जो विकास किया है, उसकी वजह से यह ‘बड़ी जीत’ मिली है. मैनपुरी में आज भी नेताजी का जलवा कायम है.”
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh Results: हिमाचल में कांग्रेस को सताने लगा खरीद-खरोख्त का डर, विधायकों को चंडीगढ़ भेज सकती है पार्टी!
उन्होंने अगामी चुनावों के लिए कहा कि अब जो भी चुनाव होगा, हमारा पूरा परिवार एक होकर ही लड़ेगा. हमारी बहू (डिंपल) एक बड़ी जीत की ओर इसलिए अग्रसर है, क्योंकि पूरा परिवार एक होकर लड़ा.
शिवपाल यादव जब पार्टी से अलग थे तो तब पार्टी का प्रदेश में हाल ज्यादा अच्छा नहीं था. अब चाचा के साथ आते ही पार्टी में नई जान आ गई है. शिवपाल यादव ने अपनी बहू डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार किया. कई सभाएं की और अंत डिंपल यादव ने भारी वोटों से जीत दर्ज की.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…