मनोरंजन

Happy Birthday Sharmila Tagore: पहली बार में शर्मिला को दिल दे बैठे थे मंसूर अली खान, इंप्रेस करने के लिए दिया था गिफ्ट में रेफ्रिजरेटर

Happy Birthday sharmila tagore:  शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) अपने जमाने की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस थीं. उनके हुस्न पर जहां लाखों-करोड़ों लोग फिदा थे. तो वहीं क्रिकेट के धुरंदर मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) भी शर्मिला को पहली बार देख उन्हें अपना दिल दे बैठे थे. दोनों पहली नजर में एक दूसरे से प्यार करने लगे थे लेकिन शर्मिला ने इतनी आसानी से हामी नहीं भरी थी. मंसूर अली खान ने उन्हें इंप्रेस करने के लिए तमाम पापड़ बेले, तब जाकर शर्मिला की जुबान से अपनी मुहाब्बत के लिए हामी भरवा पाए. तो चलिए शर्मिला टौगोर के 78वें जन्मदिन पर जानते हैं मंसूर अली खान के साथ उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी.

ऐसे हुई पटौदी से शर्मिला टौगोर की पहली मुलाकात

शर्मिला टौगोर जहां अभिनय की दुनिया में अपना नाम कमा रही थीं तो वहीं मंसूर अली खान क्रिकेट के मैदान के धुरंदर कहे जाते थे. बॉलीवुड गलियारे से निकलकर ये प्यार की कहानी कैसे खेल के मैदान तक पहुंचीं, तो चलिए शुरुआत से बताते हैं. कोलकाता में शर्मिला के घर पर मंसूर की पहली मुलाकात हुई थी. पटौदी अपने दोस्त के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां उन्होंने शर्मिला को पहली बार आमने-सामने देखा था और देखते रह गए थे. नवाब शर्मिला की मुस्कान पर कायल हो गए थे और शर्मिला भी उन्हें देखते ही उनपर फिदा हो गईं थीं.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra के साथ बॉलीवुड में हुआ था भेदभाव! बोलीं- मुझे काली बिल्ली और सांवली कहते थे

रेफ्रिजरेटर देकर शर्मिला को इंप्रेस करने चले थे मंसूर अली

मंसूर अली खान की भी उन दिनों जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. लड़कियां उनकी तस्वीरें बैग में रखकर चलती थीं. लेकिन युवा कप्तान पटौदी का शर्मिला को मनाना थोड़ी तेढ़ी खीर थी. शर्मिला को इंप्रेस करने के लिए पटौदी ने उन्हें रेफ्रिजरेटर तोहफे में दिया था. उस समय रेफ्रिजरेटर रसोई घर की शान हुआ करती थी और किसी को तोहफे में फ्रिज देना तो बड़ी बात ही हुआ करती थी. इसके अलावा मंसूर, शर्मिला टैगोर को फूल, कार्ड, लेटर और तोहफे भेजते रहते थे और एक दिन शर्मिला ने भी अपने प्यार का इजहार करते हुए पटौदी को इस रिश्ते के लिए हां कह दिया.

शर्मिला की तरफ देख लगते थे पटौदी के छक्के

मंसूर अली खान और शर्मिला को लेकर वैसे तो कई किस्से सुनने को मिलते हैं लेकिन एक दिलचस्प किस्सा ऐसा है कि मंसूर क्रिकेट के मैदान में शर्मिला का स्वागत छक्के जड़कर किया करते थे. ये भी कहा जाता है कि शर्मिला जहां बैठती थीं, वहीं मंसूर सिक्स लगा देते थे.

शादी के बाद शर्मिला ने अपनाया था इस्लाम धर्म

27 दिसंबर, 1969 को पूर्व कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी से शादी कर शर्मिला टैगोर उनकी बेगम बन गईं. इस शाही शादी में तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी. विवाह के बाद शर्मिला (Sharmila Tagore) ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और वो आयशा सुल्तान बन गईं, हालांकि इस नाम का इस्तेमाल उन्होंने कभी नहीं किया. साल 2011 में 70 साल की उम्र में पटौदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया और शर्मिला अकेली हो गईं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

14 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

15 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

27 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

35 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago