देश

Recruitment in UP Police: यूपी पुलिस में निकली 60,244 पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस

Recruitment in UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का युवाओं का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है. एक सप्ताह के भीतर इसको लेकर यूपी में विज्ञप्ति जारी होने जा रही है और इसी के साथ ही उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नागरिक पुलिस में 60,244 सिपाहियों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया को शुरू हो जाएगी. अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे. इसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन करने की संभावना जताई जा रही है. इस बड़ी खबर के सामने आने के बाद से ही युवाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है.

इसको लेकर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, डीजी, रेणुका मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में एक सप्ताह के भीतर सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे. साथ ही कुछ अन्य संवर्गों में भी भर्ती की जाएगी. बता दें कि सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय दिया जाएगा. इसके बाद आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा व इसी के बाद लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी. मिली जानकारी के मुताबिक, पहले ये भर्तियों 52,699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 60,244 हो गयी है. मालूम हो कि बीते करीब तीन वर्षों से सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया बार-बार टल रही थी. इसी बीच बीते छह माह के दौरान उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नागरिक पुलिस में सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा कराने वाली कार्यदायी संस्था के चयन से लेकर अभ्यर्थियों के वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा से जुड़ी कार्यवाही भी पूरी कर ली और इसी के बाद अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

ये भी पढ़ें- ‘मैं मध्य प्रदेश के साथ-साथ केंद्र में भी सक्रिय रहूंगा, BJP जो भी भूमिका तय करेगी मुझे मंजूर है’, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान VIDEO

अन्य पदों पर भी होगी भर्ती

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इन भर्तियों के अलावा, दिसंबर के अंत तक तीन अन्य संवर्गों में भी भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी की जा रही है. इनमें प्रदेश पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे.

पीएसी में भी होगी भर्ती

जनवरी माह में पीएसी में भी दस हजार से अधिक पदों पर सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. गौरतलब है कि पीएसी स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने रविवार को 10,584 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी. भर्ती बोर्ड ने इसकी भी तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…

14 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

20 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

35 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

36 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

49 minutes ago