यूटिलिटी

8,499 रुपये में मिलेगा iPhone की तरह दिखने वाला धांसू बजट स्मार्टफोन, जानें क्या है इसके फीचर्स

Realme c53: आज के वक्त में स्मार्टफोन्स की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में एक अच्छा बजट स्मार्टफोन खरीदना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है. ऐसे में अब अगर आप एक फोन सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए हमारे पास एक बेहतरीन विकल्प हैं. ये फोन कोई और नहीं बल्कि रियलमी का है. खास बात यह है कि यह फोन आईफोन के क्लासिक लुक के अलावा बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है, जिसकी कीमत महज 8499 रुपये हैं. अब यह कब कहां सस्ते में मिल सकता है, चलिए आज हम आपको बताते हैं.

दरअसल, Flipkart पर Year End Deals का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है. इसी में रियलमी का ये 108MP कैमरा वाला फोन भी बेहतरीन प्राइज पर मिल रहा है, जिसकी कीमत महज 8,499 रुपये में है. खास बात यह है कि बंपर डिस्काउंट का फायदा बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है.Realme C53 सीरीज स्मार्टफोन का बैक कैमरा डिजाइन iPhone के ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसा दिखता है. इसके अलावा फोन में ऐपल आईफोन के डायनमिक आईलैंड फीचर जैसा ही फीचर मिनी कैप्सूल नाम से दिया गया है। इस डिवाइस का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट बैंक ऑफर के साथ बहुत कम कीमत पर मिल रहा है और बेहतरीन वैल्यू देता है.

यह भी पढ़ें-NAMO ऐप ने लॉन्च किया ‘जन मन सर्वे’; अब अपने स्थानीय सांसद का रिपोर्ट कार्ड जान सकते हैं आप

ग्राहक फ्लिपकार्ट से फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट को फ्लैट डिस्काउंट के चलते केवल 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं अगर यह फोन खरीदने के लिए Federal Bank Credit Card या Flipkart Axis Bank Card की मदद ली जाए तो इसपर 10 पर्सेंट तक अतिरिक्त छूट मिल रही है। बैंक ऑफर्स के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 8,499 रुपये दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें-IRCTC Share Hike: आखिर क्यों रॉकेट बना रेलवे का ये शेयर, जानें कितना हो सकता है फायदा

रियलमी के बजट फोन में 6.74 इंच का HD LCD डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 2.5D ग्लास और 450nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ दिया गया है. दमदार T612 प्रोसेसर वाले फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है. डायनमिक रैम फीचर के साथ इसकी रैम 12GB तक बढ़ जाती है. Realme C53 में Android 13 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर स्किन RealmeUI T Edition मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago