Delhi News: राजधानी दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज शाम 4 बजे से ‘कबीर’ एकल नाटक का मंचन किया गया. इसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए.
पदमश्री शेखरसेन कृत ‘कबीर’ एकल मंचन में देश के महान संत कबीर के दोहे प्रस्तुत किए गए. वहीं, दिव्य प्रेम सेवा मिशन और अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी संबोधन दिया. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन से अपने जुड़ाव को जाहिर किया. साथ ही उन्होंने महान संत ‘कबीर’ के व्यक्तित्व का उल्लेख किया.
पदमश्री शेखरसेन कृत ‘कबीर’ एकल मंचन के बारे में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने कहा कि इन्होंने संत कबीर पर देश में सबसे अच्छी परफोर्मेंस दी है. संत कबीर, मेरी भी पसंदीदा आध्यात्मिक शख्सियत हैं. जब मैं संत कबीर को देखता हूं तो मुझे उम्मीद बंधती है कि जिनके न माता-पिता थे, न पक्का घर था..गरीबी में होने के बावजूद उन्होंने परम पद को प्राप्त किया..उनके जीवन से सीखकर साधारण इंसान भी उसी प्रकार मुक्ति के मार्ग पर जा सकता है और परम पद को प्राप्त कर सकता है.
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के बारे में उन्होंने कहा, “1997 में इस संस्था की स्थापना हुई थी, ये तबसे समाजसेवा ही कर रही है. कुछ लोग कहते हैं कि ये एक एनजीओ या स्वंयसेवी संगठन है, लेकिन ये एक आध्यात्मिक संस्था भी है. यह संस्था लोगों को आध्यात्म की ओर ले जाती है. कुष्ट रोगियों की सेवा भी यह स्वैच्छिक रूप से करती है.”
दिव्य प्रेम सेवा मिशन से अपने जुड़ाव को लेकर उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस संस्था से जुड़े होने का गौरव हासिल है. मैं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शुरूआती दौर से जुड़ा हुआ हूं. हमारे सहयोगी रजनीकांत भी इससे जुड़े हुए हैं. 2002 में मुंबई में जब हमने एक समाचार समूह को ज्वॉइन किया था, तब दिव्य प्रेम सेवा मिशन के लिए फंड जुटाया था. मैं इनके हर प्रोग्राम में जाता हूं.”
बता दें कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन कुष्ट रोगियों की सेवा करने वाली एक संस्था है. यह बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी काम करती है. दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम हैं जो कई दशकों से समाजसेवा कर रहे हैं. आशीष गौतम ने वर्ष 1997 में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना की थी.
आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन के नाट्य कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि रहे. उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट किया गया. वहीं, इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय विशेष अतिथि के तौर पर शरीक हुए.
— भारत एक्सप्रेस
Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…
Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…
Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…
Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…
IND vs NZ 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी 15 साल और 211 दिन की उम्र में…