देश

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक, PM मोदी-शाह और नड्‌डा मौजूद; आखिर क्यों एकत्रित हुए ये नेता?

BJP Chief Ministers Meeting Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में हो रही है. यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं.

संवाद सूत्रों ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में शुरू हुई ये बैठक दो दिनों तक चलेगी. इस बैठक का शुभारंभ भी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पीएम मोदी का स्वागत करने के साथ हुआ. इस बैठक में मुख्यमंत्री अपने-अपने सरकार द्वारा राज्य में किए गए कामों की जानकारी देंगे. लेकिन, बताया जा रहा है कि भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में हाल ही में आए लोकसभा चुनाव के नतीजे, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की राज्य में प्रगति, राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सफल और लोकप्रिय जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही पार्टी संगठन को भी मजबूत बनाने पर चर्चा हो सकती है.

बैठक में सुशासन और जनकल्याण पर मुख्य फोकस

भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक का मुख्य फोकस सुशासन और जनकल्याण ही रहने वाला है. जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां सरकार और संगठन के बीच समन्वय और बेहतर तालमेल स्थापित करने पर भी चर्चा हो सकती है. केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर कितना उतारा जा सका है, बैठक में इसकी समीक्षा भी हो सकती है और अगर उसमें कुछ बदलाव का सुझाव आता है तो मोदी सरकार भविष्य में उस पर भी विचार कर सकती है.

मुख्यमंत्री अपने अपने राज्यों की योजनाओं का ब्यौरा देंगे

लाभार्थियों की संख्या और उनके फीडबैक को भी बैठक में रखा जा सकता है. मुख्यमंत्री अपनी-अपनी राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफल और लोकप्रिय योजनाओं की जानकारी भी बैठक में देंगे ताकि पार्टी के अन्य मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में भी इसे लागू कर सकें. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हो रही पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सहित अन्य कई नेता एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद हैं.

इन राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में नजर आए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गोवा के सीएम प्रमोद सांवत, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी बैठक में मौजूद हैं.

इस दो दिवसीय बैठक में चर्चा के लिए दो सत्र रखे गए हैं. बैठक में भविष्य की तैयारियों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

3 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

14 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago