पॉजिटिव न्यूज

Tarachand Belji: न एग्रीकल्चर की डिग्री..न कोई डिप्लोमा, फिर भी कर रहे 3G-4G तकनीक वाली जैविक खेती, इनके मॉडल की विदेशों तक तारीफ

Agricultural Innovator Tarachand Belji: मध्य प्रदेश में बालाघाट ज़िले के एक छोटे गांव कनई से निकले किसान ताराचंद बेलजी का जीवन देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रेरणादायक है. छोटे किसान के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले ताराचंद बेलजी की प्रसिद्धि आज प्राकृतिक-जैविक कृषि का एक सफल मॉडल पेश करने वाले कृषि वैज्ञानिक के तौर पर देश-विदेश में फैल चुकी है.

ताराचंद बेलजी

इनके पास एग्रीकल्चर की न कोई डिग्री है, न डिप्लोमा. लेकिन प्राकृतिक-जैविक खेती के प्रति उनके जुनून ने देश-विदेश के 2 लाख से ज्यादा किसानों को हुनरमंद बना डाला. लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं था. ताराचंद बेलजी की कामयाबी के पीछे भारत रत्न नानाजी देशमुख का बड़ा हाथ है। नानाजी के संपर्क में आने के बाद से बेलजी की ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई.

प्राचीन भारत की कृषि पद्धतियों का अध्ययन किया

खेती करते हुए बेलजी को महसूस हुआ कि प्राकृतिक-जैविक खेती का मौजूदा मॉडल पूरी तरह से कारगर नहीं है. उन्होंने देखा कि गोबर की खाद से पौधों को पूरी तरह से पोषण नहीं मिल पाता है. जिसके कारण किसान को उतना उत्पादन नहीं मिल पाता जितना अच्छी आमदनी के लिए जरूरी होता है. यही नहीं पोषक तत्वों की कमी के कारण फसलों को कीड़े मकोड़े भी आसानी से चपेट में ले लेते हैं. इसको देखते हुए बेलजी ने प्राचीन भारत की कृषि पद्धतियों का अध्ययन किया और ज्ञान को जमीन पर उतारा. उनका मानना है कि रासायनिक खेती के कारण हमारी भूमि से जरूरी तत्व तो खत्म हो गए हैं और मिट्टी नकारात्मक हो गई है. बेलजी का कहना है कि भूमि में पंचमहाभूत के संतुलन से रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के बिना भी खेती की जा सकती है.

38 तरह की फसलों पर प्रयोग और बंपर उत्पादन

ज्यादातर किसानों का मानना है कि प्राकृतिक-जैविक खेती करने से उत्पादन कम होता है और इससे कमाई घट जाती है. लेकिन बेलजी की सोच अलग है. उन्होंने तरह-तरह के खादों को बनाने की तकनीक विकसित की और 38 तरह की फसलों पर प्रयोग कर बंपर उत्पादन हासिल किया. बेलजी का मानना है कि अगर खेत में सुबह शाम विशेष समय में अग्निहोत्र किया जाए तो भूमि में पंचमहाभूत संतुलित हो जाते हैं.

बेलजी ने सब्जियों से ज्यादा उत्पादन पाने के लिए 3 G और 4 G तकनीक को प्रचलित किया.


एक नर फूल से सौ मादा फूलों के जरिए बनाए फल

किसी भी पौधे की तीसरी ब्रांच या शाखा में ही फल आते हैं. पहली व दूसरी ब्रांच में केवल नर फूल आते हैं, लेकिन तीसरी शाखा में हर पत्ते पर मादा फूल ही आता है. एक नर फूल से सौ मादा फूलों के जरिए फल बनने की प्रक्रिया पूरी होती है. सौ नर फूल में एक मादा फूल आता है, जबकि किसान को सौ मादा फूल और एक नर फूल की आवश्यकता होती है. अगर पहली और दूसरी ब्रांच को कट कर दिया जाए तो तीसरी ब्रांच में फल आ जाते हैं. बेलजी का दावा है कि 3 G , 4 G तकनीक के प्रयोग से लौकी के एक पौधे से एक हजार तक लौकी का उत्पादन किया जा सकता है.

भिलाई आईआईटी ने भी अपनाया इनका तरीका

छोटे किसान से कृषि वैज्ञानिक बन चुके ताराचंद बेलजी की लोकप्रियता जहां विदेशों तक फैल चुकी है. वहीं, भिलाई आईआईटी भी उनके प्रयोगों को अपनी कसौटी पर कस चुका है. भिलाई आईआईटी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रयोगशाला बनाने जा रही है जिसमें बेलजी के मॉडल के अनुसार काम किया जाएगा.

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड


— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

5 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

13 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

14 minutes ago

अखिलेश के PDA फॉर्मूले में सेंध! ओवैसी ने 150 सीटों पर ठोका दावा, क्या बंट जाएगा मुस्लिम वोट?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…

26 minutes ago

भारत में ARIN-AP की 11वीं वार्षिक बैठक शुरू, अपराध की कमाई की वसूली पर चल रही है मंथन

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…

30 minutes ago

हर महीने सहारा बदलती हैं ममता बनर्जी! कुणाल घोष पर अंडाकांड और बंगाल हिंसा को लेकर बरसे दिलीप घोष

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…

30 minutes ago