देश

देशभर में दिवाली की धूम, अयोध्या की तस्वीरें शेयर कर बोले PM मोदी- ‘अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय’, CM योगी ने वनटांगिया गांव को दिया ये गिफ्ट

Diwali 2023: पूरे देशभर में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है. घरों से लेकर मंदिर तक रोशनी से नहा उठे हैं. वहीं राम की नगरी अयोध्या में खास उत्साह देखा गया. घर-घर में पूजा-पाठ करने के बाद दीये जलाए गए हैं. वहीं युवाओं और बच्चों में पटाखों को लेकर एक अलग ही जोश दिखाई दे रहा है. वहीं अयोध्या में मनाई जा रही दिवाली की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय!”

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने कहा, “लाखों दीयों से जगमग अयोध्या नगरी के भव्य दीपोत्सव से सारा देश प्रकाशमान हो रहा है. इससे निकली ऊर्जा संपूर्ण भारतवर्ष में नई उमंग और नए उत्साह का संचार कर रही है. मेरी कामना है कि भगवान श्री राम समस्त देशवासियों का कल्याण करें और मेरे सभी परिवारजनों की प्रेरणाशक्ति बनें.” प्रधानमंत्री ने कहा है, ” जय सियाराम.”

वहीं प्रदेश के सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के वनटांगिया गांववासियों के साथ दिवाली मनाई और दिवाली का तोहफा भी दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर गोरखपुर में वनटांगिया गांव वासियों को ₹153 करोड़ लागत की 52 विकास परियोजनाओं की सौगातें दी है. साथ ही कहा कि, ‘रामराज्य’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को दीवाली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं तो वहीं अयोध्या में लगातार दो दिन से जारी दीवाली के उत्सव रविवार को भी अनवरत जारी है.

 

ये भी पढ़ें-Ayodhya: “रामायण की अयोध्या दिखाई दे रही है साक्षात…”, कारसेवक पुरम में बोले सीएम योगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास पर काली पूजा कर दिवाली का त्योहार मनाया है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिवाली मनाते हुए अपने आवास पर दीपक जलाया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर दिवाली मनाते हुए दीए जलाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago