ICC World Cup 2023

Video: अफगानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने सड़क किनारे सो रहे गरीबों की दिवाली को बनाया स्पेशल, दिया ये सरप्राइज

Afghanistan Cricket Team: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है. अफगानी टीम ने एक के बाद एक कई दिग्गज टीमों हराकर दिखा दिया कि वो अब किसी से कम नहीं है और किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं. शुरुआत से अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की रेस में थी लेकिन उसने अपना सफर छठे स्थान पर समाप्त किया. वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम को भारतीय समर्थकों का बेहतरीन समर्थन मिला. वहीं अफगानी क्रिकेटरों ने भी भारत को खूब सारा प्यार दिया है. इसका एक नजारा देर रात करीब तीन बजे देखने को मिला, जिसका किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अफगानी बल्लेबाज ने दिखाई दरियादिली

शनिवार की देर रात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अहमदाबाद की सड़कों पर निकले और सड़कों पर रहने वाले गरीब लोगों की मदद की. दिवाली के मौक पर गुरबाज ने दरियादिली दिखाते हुए लोगों को पैसे दिए. गुरबाज को इसके लिए कोई पब्लिसिटी नहीं करनी थी, इसी कारण वो देर रात अकेले चुपके से निकले और सड़क किनारे सो रहे लोगों के बगल में गुरबाज ने 500-500 सौ रुपये के नोट रख दिए. इस दौरान जो लोग जगे हुए मिले, उनके हाथों में गुरबाज ने पांच सौ के नोट दिए और फिर चुपके से निकल गए.

गुरबाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जिस समय रहमानुल्लाह गुरबाज सड़क किनारे सौ रहे लोगों के पास पहुंचे. उसी समय किसी ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट भी कर रहे हैं. यूजर्स गुरबाज के नेकदिली काम के लिए उन्हें दुआएं भी दे रहे हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप में अफागनिस्तान ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और अपने से दिग्गज टीमों को पटखनी देकर दिखा दिया कि उनमें किसी भी टीम को हराने की क्षमता हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs NED: दिवाली पर श्रेयस-केएल राहुल का धूम-धड़ाका, दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा शतक, भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ कूट डाले 410 रन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

13 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

39 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

52 minutes ago